राष्ट्रीयसोने की कीमत में पिछले सप्ताह आई जबरदस्त गिरावट, चांदी भी हुई...

सोने की कीमत में पिछले सप्ताह आई जबरदस्त गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती; जानें दाम

[object Promise]

नई दिल्ली, दीवाली, धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहारों के बीतने के बाद मांग में कमी के चलते सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त कमी देखने को मिली। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली। विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू स्तर पर मांग घटने की वजह से सोने एवं चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिल रही है।

[object Promise]
प्रमुख त्योहारों के बीतने के बाद मांग में कमी के चलते सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू स्तर पर मांग घटने की वजह से सोने एवं चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिल रही है।

23 नवंबर, 2020: सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोने का मूल्य 50,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 61,486 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

24 नवंबर, 2020: सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में यानी मंगलवार को सोने का भाव 1,329 रुपये की गिरावट के साथ 48,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 1,782 रुपये की गिरावट के साथ 59,704 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

25 नवंबर, 2020: बुधवार को सोने का दाम 40 रुपये की भाव कमी के साथ 48,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया था। वहीं, चांदी की कीमत में 487 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसके साथ ही चांदी की कीमत 60,191 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

26 नवंबर, 2020: सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को सोने का भाव 37 रुपये की वृद्धि के साथ 48,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 69 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 60,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

27 नवंबर, 2020: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 143 रुपये की भाव कमी के साथ 48,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। दूसरी ओर चांदी की कीमत 191 रुपये की गिरावट के साथ 60,069 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

इस तरह देखा जाए तो पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल-मिलाकर 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की भाव कमी देखने को मिली। वहीं, चांदी भी 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories