Home health किस उम्र में ब्रा पहनना शुरू करें लड़किया

किस उम्र में ब्रा पहनना शुरू करें लड़किया

7
0

 

 

डेस्क रिपोर्ट:

किस उम्र में ब्रा पहनना शुरू करें या किस तरह पहली बार करें ब्रा का चुनाव, यह प्रश्न बहुत जटिल है। जब आप अपनी टीनएज को याद करती होंगी, तो महसूस होता होगा कि ये सब कितना जटिल था। पर अब वक्त बदल रहा है। लड़कियों को अब पहले से ज्यादा एक्सपोजर है। वे अपने लुक और फिट को लेकर पहले से ज्यादा सजग हुईं हैं। ऐसे में अगर आपकी छोटी बहन या बेटी ब्रा पहनने की सही उम्र आपसे जानना चाहे, तो आप क्या सलाह देंगी? अरे परेशान न हों, क्योंकि आपकी मदद के लिए हमने इस बारे में एक एक्सपर्ट से बात की है। 

1 :

जब आने लगे एरोला में उभार 

यदि किसी लड़की या बच्ची को लगता है कि उसे ब्रा पहननी चाहिए, तो ब्रेस्ट के बहुत अधिक विकसित न होने के बावजूद वह उसे कैरी कर सकती है। इससे उसे कोई शारीरिक समस्या नहीं हो सकती है। वैसे, प्रत्येक निप्पल के अंदर या आसपास छोटे उभार होते हैं, जो शर्ट के ऊपर से भी दिखाई देने लगते हैं। यदि कुछ ऐसा दिखने लगा है, तो सही साइज की ब्रा लेने का समय आ गया है। जब ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगता है, तो छूने या दबाने पर दर्द और कोमलता का भी एहसास होता है। साथ ही निप्पल या एरोला डार्क और बड़ा होता जाता है। इसकी शेप आगे से प्वाइंटी भी होने लगती है। 

2 :

ब्रेस्ट का आकार  

आपको लड़कियों के विकास की औसत उम्र को समझना होगा। कुछ लड़कियां 9 साल में ही प्यूबर्टी फेज में आ जाती हैं और उनका शरीर डेवलप होने लगता है। वहीं कुछ लड़कियां 14 साल की उम्र तक प्यूबर्टी फेज में नहीं जाती हैं और उनके ब्रेस्ट भी उतने डेवलप नहीं हो पाते हैं। इसलिए उन्हें ब्रा की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि भारत में लड़कियों द्वारा ब्रा पहनना शुरू करने की औसत उम्र 11-12 साल देखी जा रही है। 

3 :

प्यूबर्टी के लक्षणों को पहचानें 

ब्रेस्ट डेवलप होने से पहले प्यूबिक हेयर्स ग्रो करने लगते हैं। इसके बाद ब्रेस्ट बड्स डेवलप होने लगते हैं। प्यूबर्टी के कारण लड़कियां थोड़ा वेट भी गेन करती हैं। उनका बेली एरिया पहले की अपेक्षा अधिक गोल दिखाई देने लगता है। यदि आपकी बेटी या छोटी बहन में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देने लगे हैं, तो आप उन्हें ब्रा पहनने की शुरुआत करा सकती हैं। 

4:

 खेलने-कूदने में असुविधा होती है 

जब टीनएज में पीरियड स्टार्ट होता है, तो बॉडी डेवलपमेंट भी स्टार्ट हो जाते हैं। निप्पल बाहर की ओर निकलने लगते हैं। ऐसी स्थिति में ब्रा की शुरुआत कराई जा सकती है। यदि बच्ची को दौड़ने या खेलने में ब्रेस्ट के पास अनकम्फर्टेबल महसूस होता है, तो उसे ब्रा की शुरुआत कराई जा सकती है।पहली ब्रा के लिए अंडरवायर ब्रा का चुनाव सही नहीं होता है। जिस लड़की के ब्रेस्ट बहुत बड़े होते हैं, उन्हें भी शुरुआत में इससे बचना चाहिए। स्ट्रैप्स और कप्स वाली ब्रा के चुनाव के लिए या तो लड़की खुद अपनी ब्रेस्ट का मेजरमेंट करे या अपनी मां या बहन को ऐसा करने के लिए कहे। सबसे अच्छा होता है कि इस कार्य में आप सेल्स वुमेन की मदद लें। वह आपको सही कप साइज की ब्रा देगी।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।