राष्ट्रीयप्रशासनिक फेरबदल कर विश्वस्तरीय स्टेशन प्रोजेक्ट को गति देने की तैयारी

प्रशासनिक फेरबदल कर विश्वस्तरीय स्टेशन प्रोजेक्ट को गति देने की तैयारी

[object Promise]

लखनऊ, चारबाग स्टेशन और गोमती नगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार औऱ इसमें आ रही बाधाएं आखिर रेलवे बोर्ड के निशाने पर आ गई हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल की प्राथमिकता वाले इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को गति देने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। रेलवे बोर्ड ने अब दोनों स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने में अहम जिम्मा निभाने वाली रेल भूमि विकास प्राधिकरण के पद पर सुधीर कुमार सिंह की तैनाती कर दी है। भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर कुमार सिंह को प्राधिकरण का चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर बनाया गया है।

[object Promise]
चारबाग और गोमती नगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार रेलवे बोर्ड के निशाने पर। रेलवे बोर्ड ने वरिष्ठ अधिकारी सुधीर कुमार सिंह को आरएलडीए में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर किया तैनात।

दरअसल, रेलवे बोर्ड के सीईओ और चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने पिछले दिनों ही गोमतीनगर और चारबाग़ स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना की समीक्षा की थी। इस बैठक में एनबीसीसी के चारबाग़ स्टेशन से पीछे हटने और गोमतीनगर की रेलवे की जमीन के लीज पर देने की प्रक्रिया में हो रही देरी से योजना प्रभावित होने पर सीआरबी ने नाराजगी जताई थी। बैठक में ही सीआरबी ने सुधीर कुमार सिंह को उत्तर रेलवे लखनऊ में वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) के पद से हटाकर आरएलडीए में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनाती करने के आदेश दे दिए।

माना जा रहा है कि सुधीर कुमार सिंह को उनकी अब तक की उपलब्धियों के कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके आगे चारबाग़ स्टेशन के लिए एनबीसीसी की तरह किसी बड़ी एजेंसी का चयन करना बड़ी चुनौती होगी। जो कि रेलवे कॉलोनी की जमीन को लीज पर देकर चारबाग़ को विश्वस्तरीय बनाने के करीब एक हजार करोड़ का फंड जुटा सके। वही गोमतीनगर स्टेशन के काम मे तेजी और यूपी सरकार के विभागों साथ बेहतर समन्वय बनाकर दो साल में पहले फेस का काम पूरा करा सकें। इसलिए चुना गया सुधीर कुमार सिंह को भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के 1999 बैच के अधिकारी सुधीर कुमार सिंह के नाम रेलवे में कई बड़े प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का अनुभव है।

सुधीर कुमार सिंह ही थे, जिन्होंने बंंद हो गई लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद और उतरेटिया-रायबरेली-प्रतापगढ़ रेल दोहरीकरण योजना को शुरू किया। साथ ही सुलतानपुर होकर जफराबाद तक डबलिंग पूरी करा दी। जंघई-जफराबाद रेलखंड आरसीसी ब्रिजों की स्थापना भी करायी। सुधीर सिंह ने ही फैजाबाद सेक्शन को 120 किमी के लिए अपग्रेड भी कराया। पिपराघाट पर बनकर 10 साल से तैयार नए पुल को बनाने के साथ उसको। कमीशंड भी सुधीर कुमार सिंह की टीम ने किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories