राष्ट्रीयनियुक्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में हुआ सम्पन्न

नियुक्त मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में हुआ सम्पन्न

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन-2020 के मतदान को सकुशल सम्पन्न करायें सम्बंधित अधिकारी/कार्मिक – जिला निर्वाचन अधिकारी।

सुलतानपुर 28 नवम्बर/गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन-2020 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज विकास भवन के प्रेरणा सभागार में नियुक्त मतदान कार्मिकों/जोनल मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट/माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित हुआ। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने सभी मतदान कार्मिकों/जोनल मजिस्ट्रेटों/ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों/माइक्रो आब्जर्वर को निर्देशित किया कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन-2020 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शनिवार को द्वितीय प्रशिक्षण आप लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने समस्त नियुक्त मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि स्वतंत्र, शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करायें एवं निष्पक्षतापूर्ण मतदान प्रक्रिया को संचालित कराया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर पूरे मतदान प्रक्रिया की वेब कास्टिंग/ वीडियोग्राफ़ी कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि वेब कास्टिंग ब्रेक/ व्यवधान न हो, यदि ब्रेक हुआ तो वीडियोग्राफी कराई जाय। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर को कलेक्ट्रेट से मतदान स्थलों के लिए 13 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा तथा 01 दिसम्बर, 2020 को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी निर्देश निर्गत किए गए हैं कि मतदान कर्मिक कोविड-19 के दिशा निर्देशों को पूर्णतया पालन सुनिश्चित करेंगे तथा सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान रखना होगा। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मास्क व सेनेटेजर का प्रयोग किए बिना निर्वाचन नहीं कराएगा। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल/प्रभारी अधिकारी कार्मिक/प्रशिक्षण अतुल वत्स ने मतदान स्थल में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा मतपेटिका की सीलिंग प्रक्रिया का प्रैक्टिकल भी कराया गया।उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मतदान में प्रयोग होने वाले बैगनी रंग पेन से ही मतदाता द्वारा प्रयोग करने और वरीयता अंकन को रोमन अंकों में करने के लिये बताया और कहा कि शब्दों में न लिखें। जिला विकास अधिकारी/सहायक प्रभारी कार्मिक/प्रशिक्षण डॉ0 डी0 आर0 विश्वकर्मा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, निर्वाचनों का संचालन 1961 व मतदान प्रक्रिया पर चर्चा की। डीटीओ द्वारा निर्वाचन सामग्री, पार्टी रवानगी, मतदान केन्द्र पर मतदान की व्यवस्था, मतदान अभिकर्ता के नियुक्ति के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण दिया और जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने पॉवर प्वांइट बनाकर प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को समझाया। मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने मतदान अधिकारियों के कार्य और दायित्व के विषय में विस्तार से चर्चा की। मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने मत पत्र लेखा और विभिन्न लिफाफों के विषय में विस्तार से चर्चा की। धवल प्रकाश तिवारी व राम किशोंर द्वारा मत पेटिका की शीलिंग प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया। द्वितीय चरण में जोनल मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट/माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्य एवं दायित्व के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण देकर समझाया गया। माइक्रो आब्जर्वर से चेक लिस्ट के बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था डॉ0 जनार्दन राय द्वारा की गयी।प्रशिक्षण में जिला प्रशिक्षण अधिकारी सहित जोनल मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर व मतदान कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories