राष्ट्रीयकानपुर : भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक...

कानपुर : भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बुजुर्ग गंभीर

[object Promise]

कानपुर, गोविंद नगर के गुजैनी में भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एलएलआर अस्पताल (हैलट) भेजा है।

[object Promise]
राहगीरों ने कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी जिस पर गोविंद नगर की पुलिस घटनास्थल पहुंची। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को पास के नर्सिंगहोम भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हेंं एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर किया गया।

चकेरी से भौंती की ओर जा रही बाइक में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, सिर पर गंभीर चोट आने से बाइक चला रहे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक बुजुर्ग गाड़ी में पीछे गेंहू की बोरी पकड़े बैठे थे। बाहसे में बाइक गिरने के बाद बोरी गिरकर फट गई, जिससे गेंहू भी फैल गया।

राहगीरों ने कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी, जिस पर गोविंद नगर की पुलिस घटनास्थल पहुंची। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को पास के नर्सिंगहोम भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हेंं एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर किया गया। मृतक की तलाशी में मिले मोबाइल से पुलिस ने उसके बहनोई धीरज को सूचना दी। धीरज से बातचीत होने पर मृतक की शिनाख्त कौशांबी निवासी विवेक मौर्या के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गोविंद नगर अनुराग मिश्र का कहना है कि स्वजन को सूचना दी गई है। आने के बाद ही सही स्थिति की जानकारी होगी।

भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर शनिवार को हुए हादसे के बाद रामादेवी से भौंती को जाने वाली लेन पर यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया, जिससे हल्के और भारी वाहनों की कतारें लग गई। हादसे के करीब एक घंटे बाद शव और क्षतिग्रस्त बाइक को घटनास्थल से हटाया जा सका, जिसके बाद यहां यातायात बहाल हो सका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories