एयर फोर्स भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; दिल्ली, कानपुर, पटना, भोपाल और पुदुचेरी में भर्ती

admin
By admin
4 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली, आज, 27 नवंबर 2020 को सुबह 11 बजे से से भारतीय वायु सेना द्वारा नई दिल्ली, कानपुर, पटना, भोपाल और पुदुचेरी स्थित एयर फोर्स स्टेशन/बेस एयरमेन ग्रुप एक्स और ग्रुप वाई के पदों के लिए भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिये गये हैं। इच्छुक उम्मीदवार एयर फोर्स रिक्रूटमेंट रैली के लिए कल, 28 नवंबर तक प्री-रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लीकेशन विंडो सीएएसबी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in पर आज, 27 नवंबर 2020 को सुबह 11 बजे ओपेन की जाएगी और उम्मीदवार 28 नवंबर की शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर पाएंगे।

[object Promise]
प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लीकेशन विंडो सीएएसबी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर आज 27 नवंबर को 11 बजे ओपेन कर दी गयी है और उम्मीदवार 28 नवंबर की शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर पाएंगे।

सीएएसबी ने की थी अधिसूचना जारी

भारतीय वायु सेना द्वारा नई दिल्ली, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, तमिल नाडु, पुदुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में एयरमेन ग्रुप एक्स और ग्रुप वाई के पदों के लिए भर्ती रैली के लिए अधिसूचना जारी की गयी है। केंद्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड (सीएएसबी) द्वारा जारी अलग-अलग स्थानों पर 10 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच आयोजित की जाने वाली वायु सेना भर्ती रैली विज्ञापनों के अनुसार, इन राज्य एवं संघ शासित क्षेत्रों के इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को एयर फोर्स रिक्रूटमेंट रैली 2020 में भाग लेने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in पर प्री-रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लीकेशन विंडो सीएएसबी पोर्टल पर 27 नवंबर 2020 को सुबह 11 बजे ओपेन की जाएगी और उम्मीदवार 28 नवंबर की शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर पाएंगे।

वायु सेना भर्ती रैली 2020: जाने योग्यता मानदंड

वायु के विभिन्न बेस स्टेशनों या कैंटोंमेंट एरिया में 10 दिसंबर से आयोजित की जाने वाली भर्ती रैली में ग्रुप एक्स या ग्रुप वाई एयरमेन पदों के लिए रैली के राज्य/यूटी के स्थायी निवासी ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स स्टेशन में होने वाली वायु सेना भर्ती रैली में दिल्ली और उत्तराखण्ड के सभी जिलों के उम्मीदवार शामिल होने के योग्य हैं। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के कानपुर या बिहार के पटना या मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाली रैली के लिए इन राज्यों के उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं।

स्थायी निवासी के साथ-साथ अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, उम्मीदवार का जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसंबर 2003 के बीच हुआ होना चाहिए, जिसमें दोनो तिथियां भी शामिल हैं।

वहीं, एयर फोर्स रिक्रूटमेंट रैली 2021 नोटिफिकेसन के अनुसार एयरमैन (ग्रुप एक्स – टेक्निकल ट्रेड्स) पदों के लिए वे ही उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं जिन्होंने गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 अंकों सहित 12वीं उत्तीर्ण की है। साथ ही, अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। दूसरी तरफ, किसी पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट से विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेड्स में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा किये उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल और पुदुचेरी में ग्रुप वाई एयरमेन पदों के लिए वायु सेना भर्ती रैली आयोजित की जानी है। ग्रुप वाई पदों के लिए उम्मीदवारों को जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 अंकों सहित 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *