गिर गया सोने का भाव, चांदी भी टूटी, जाने क्या रह गई हैं कीमतें

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। घरेलू सर्राफा बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत में 43 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव 48,142 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 48,185 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

[object Promise]
घरेलू सर्राफा बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत में 43 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

सोने के साथ ही चांदी के घरेलू हाजिर भाव में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में 36 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से चांदी की कीमत 59,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 59,286 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजार में सोना

वैश्विक बाजार में शुक्रवार शाम सोने की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार शाम सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.02 फीसद या 0.40 डॉलर की बढ़त के साथ 1,811.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.44 फीसद या 7.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1,807.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में चांदी

वैश्विक बाजार में शुक्रवार शाम चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार शाम कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.41 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 23.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.80 फीसद या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *