कुशीनगर में यातायात माह संपन्न होते ही जाम जूझने लगा पडरौना शहर

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जनपद में यह हैरत भरी बात है तो सौ फीसदी सच्चाई भी कि यातायात माह संपन्न होते ही पडरौना शहर जाम से जूझने लगा है। कटकुइयां मोड़ से लेकर तिलक चौक के बीच कोई स्थान ऐसा नहीं है जहां जाम का झाम लोगों को नहीं सता रहा हो। पुलिस की लापरवाही के चलते सुबह से लेकर शाम तक लोगों को मुसीबत भरा सफर तय करना पड़ रहा है।
यातायात माह शुरू होने से पहले ही पुलिस और परिवहन विभाग पूरी तैयारियों के साथ सड़कों पर उतरता था। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता रैली निकालकर अपील की जाती थी तो कहीं-कहीं पर डंडा चलाकर उनको बताया था कि नियमों को तोड़ने पर किस तरह की कार्रवाई का प्रावधान है। लेकिन इस साल विभागीय अधिकारियों की कोई हलचल सड़कों पर दिखाई नहीं दी। यही वजह रही कि यातायात माह संपन्न होते ही अव्यवस्थाएं और हावी हो गईं।

तमाम जगहों पर छिटपुट सड़क हादसे हुए तो करीब आधा दर्जन लोगों की अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में जान चली गई। इस समय वैवाहिक सीजन के चलते लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है बावजूद इसके पुलिस जाम के झाम को नहीं खत्म कर पा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *