प्रदेशउत्तराखंड का गर्तांगली ट्रैक शामिल है विश्व के खतरनाक रास्तों में, फिर...

उत्तराखंड का गर्तांगली ट्रैक शामिल है विश्व के खतरनाक रास्तों में, फिर से रोमांच के शौकीनों से होगा गुलजार

[object Promise]

देहरादून। विश्व के दुर्गम और खतरनाक रास्तों में शामिल उत्तराखंड का गर्तांगली ट्रैक फिर से रोमांच के शौकीनों से गुलजार होगा। गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर चट्टान पर बने इस ट्रैक की जर्जर हो चुकी सीढ़ि‍यों और इनके किनारे लगी सुरक्षा बाड़ को दुरुस्त करने का काम 30 अप्रैल 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद पर्यटन व ट्रैकिंग के लिए इसके दरवाजे खोल दिए जाएंगे। फिर गर्तांगली सैलानियों को रोमांच का अनुभव कराएगी।

एक दौर में भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहे पैदल मार्ग पर स्थित गर्तांगली हमेशा से कौतुहल और आकर्षण का केंद्र रही है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत भैरवघाटी से नेलांग को जोड़ने वाले इस मार्ग पर जाड़ गंगा घाटी में है गर्तांगली। पूर्व में इसी मार्ग से भारत व तिब्बत के बीच व्यापार होता था। इसी मार्ग पर पेशावर से आए पठानों ने चट्टान को किनारे से काटकर सीढ़ीनुमा रास्ता बनाया। करीब 300 मीटर लंबी इस गली को नाम दिया गया गर्तांगली।

वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद इस मार्ग को आमजन के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, 1975 तक सेना इसका उपयोग करती रही, लेकिन फिर इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके बाद देखरेख के अभाव में गर्तांगली की सीढ़ियां और किनारे लगी लकड़ी की सुरक्षा बाड़ जर्जर होने लगी। अलबत्ता, गर्तांगली की मरम्मत कराकर इसे फिर से खुलवाने की आवाज निरंतर उठती रही।

लंबे इंतजार के बाद सरकार ने भी गर्तांगली के महत्व को समझा और इसे ट्रैकिंग व पर्यटन के हिसाब से विकसित करने का निर्णय लिया। इस क्रम में दो साल पहले पर्यटन विभाग से मिली 26 लाख की राशि से गंगोत्री नेशनल पार्क ने कुछ कार्य कराया, मगर बात नहीं बनी। इसके बाद लोनिवि को यह कार्य सौंपने का निश्चय किया गया और उसे ग्राम्य विकास विभाग से 64.10 लाख रुपये की राशि अवमुक्त कर दी गई। बावजूद इसके वन कानून आड़े आ गए।

इस वर्ष जून में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में गर्तांगली की मौलिकता के साथ इसके पुनरुद्धार का फैसला लिया गया। इस बीच वन्यजीव विभाग ने गर्तांगली की मरम्मत के लिए वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस के मद्देनजर अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में बताया गया कि गर्तांगली की मरम्मत के मद्देनजर लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बुधवार से कार्य प्रारंभ होगा और 30 अप्रैल 2021 तक इसे पूरा करा लिया जाएगा।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories