मनोरंजन‘हर दिन अपने एक्स मंगेतर को सगाई टूटने के बाद भी करती...

‘हर दिन अपने एक्स मंगेतर को सगाई टूटने के बाद भी करती हूं याद’: पवित्रा

[object Promise]

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 के घर में गेम अब लगातार पलटता जा रहा है और अब आने जाने का सिलसिला भी लगातार शुरू हो गया है। ऐसे में बिग बॉस 14 की प्रतियोगी पवित्रा पुनिया खेल में अकेली पड़ गई हैं। अब पवित्रा के दोस्त भी धीरे-धीरे दुश्मन बन गए हैं और लगता है कि एक्ट्रेस की मुश्किलें लगता बढ़ती जा रही है। इस दौरान अकेली पड़ी एक्ट्रेस अपनी सगाई के बारे में कैप्टन कविता के साथ बातचीत करती नज़र आईं। कविता ने एक्ट्रेस से उनकी रिलेशनशिप के बारे में पूछा और पूछा कि रिलेशनशिप कितने दिन तक चली। इसके बाद पवित्रा ने बताया कि उनकी साल 2015 में सगाई हुई थी और साल 2018 तक साथ थे।

पवित्रा ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया था, तब उसने फैसला किया था कि वो कभी भी शादी नहीं करेगा और उनके जीवन में सिर्फ वो ही रहेगी। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह बिग बॉस 14 के घर के अंदर आने से ठीक पहले उससे मिली थी। साथ ही वह अपनी दिल की बात भी कविता को बताती है और कहती है कि एक भी दिन ऐसा नहीं है जब वह उसे याद नहीं करती।

जब कविता ने पवित्रा से पूछा कि क्या गलत हो गया था तो एक्ट्रेस ने बताया कि उनके मंगेतर की तरफ से कई शक और मिस अंडरस्टेंडिंग थे। भले ही पवित्रा और उनके मंगेतर का रिलेशन नहीं है, लेकिन उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि वो ही एक ऐसा शख्स है, जो हमेशा उनके लिए खड़ा रहा है और कभी भी उसने गलत व्यवहार नहीं किया है। पवित्रा ने यह भी कहा कि वो हमेशा उसके साथ खड़ी हैं।

इतना ही नहीं, पवित्रा यह भी स्पष्ट कर देती हैं कि वह किसी से विचलित नहीं है और उन्होंने एजाज के करीब होने से भी इनकार किया। इसके बाद कविता ने पवित्रा को राय दी कि वो बिग बॉस के घर में लव एंगल का गेम नहीं खेलें, क्योंकि इससे तुम्हारे मंगेतर को बुरा लग सकता है। बता दें कि पवित्रा और एजाज को करीब देखा गया था, लेकिन एजाज की ओर से अपनी फीलिंग बताने के बाद पवित्रा ने मना कर दिया था कि उन्हें कोई भी फीलिंग नहीं है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories