राष्ट्रीयस्वदेश लौटने से पहले कोहली नहीं चले, तब टेस्ट में टीम इंडिया...

स्वदेश लौटने से पहले कोहली नहीं चले, तब टेस्ट में टीम इंडिया का होगा क्लीन स्वीप- माइकल क्लार्क

[object Promise]

सिडनी, पीटीआइ। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि अगर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने स्वदेश वापस लौटने से पहले वनडे और टी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो टीम टेस्ट सीरीज 4-0 से गंवा सकती है। गौरतलब है कि 32 साल के कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पैटरनिटी लीव दी है। वह पिता बनने वाले हैं। इसके चलते वह पहले टेस्ट के बाद भारत वापस लौट आएंगे। वह सीमित ओवरों के पारूप में खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा वह पहले टेस्ट में भी खेलेंगे।

[object Promise]
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि अगर स्वदेश लौटने से पहले विराट कोहली ने अच्छआ प्रदर्शन नहीं किया तो टेस्ट सीरीज में भारत को 4-0 से हार का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा है कि जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

माइकल क्लार्क ने कहा कि कोहली को वनडे और टी-20 में फ्रंट से लीड करना होगा। उनके हिसाब से अगर टीम इंडिया ने वनडे और टी-20 में खराब प्रदर्शन किया तो टेस्ट मैचों में उन्हें काफी दिक्कत होगी और टीम 4-0 से सीरीज हार सकती है। उन्होंने कहा कि कोहली केवल एक टेस्ट मैच खेलेंगे, लेकिन फिर भी वह टेस्ट मैचों के नतीजों पर असर डाल सकते हैं। ऐसा तब होगा जब वह सीमित ओवरों के पारूप में हावी रहने में कामयाब होंगे।

कोहली और बुमराह को अक्रामक होना होगा

गौरतलब है कि भारतीय टीम के दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ होगी। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि जसप्रीत बुमराह भी सीरीज में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कंगारू टीम पर दबाव डालने के लिए इस तेज गेंदबाज को अक्रामक गेंदबाजी करनी होगी। इस तेज गेंदबाज में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ को परेशान करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को अगर जीतना है तो कोहली और बुमराह को अक्रामक होना होगा। भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, मेजबान टीम स्टार बल्लेबाज वार्नर और स्मिथ के बिना खेली थी। दोनों पर 2018 में बॉल टेम्परिंग विवाद की वजह से बैन लगा था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories