राष्ट्रीयदिल्ली के विकासपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग की गोली मारकर...

दिल्ली के विकासपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या

[object Promise]

नयी दिल्ली । पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के एक बुजुर्ग की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी निवासी अत्तम सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शाम करीब पांच बजकर बीस मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि विकासपुरी में मकान संख्या एच-358 के निकट गोली चलने की घटना हुई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, ‘‘सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। गोली उनके सिर में लगी थी।’’

अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग सिंह के घर के आसपास देखे गए थे। उन लोगों ने हेलमेट लगा रखे थे। जब सिंह ने अपने घर के निकट कार रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से गोली चला दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। सिंह कराला गांव के आनंदपुर धाम के गुरुद्वारे में सेवा करते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। डीसीपी ने बताया कि हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories