राष्ट्रीयकोरोना के हालात पर मुख्यमंत्रियों की PM मोदी के साथ बैठक में...

कोरोना के हालात पर मुख्यमंत्रियों की PM मोदी के साथ बैठक में उद्धव बोले- महाराष्ट्र ने वैक्सीन वितरण के लिए बनाई टास्क फोर्स

[object Promise]

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी के फिर से तेजी से पैर पसारने से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ आज एक अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन के बेहतर वितरण के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इसी बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को बताया कि बीते 10 नवंबर को दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर देखी गई है। उन्होंने कई मुद्दों से पीएम मोदी को अवगत भी कराया।

[object Promise]
देश में कोरोना से 8 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया कि वह कोरोना वैक्सीन को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट के लगातार संपर्क में हैं।

बता दें कि इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही है। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हिस्सा ले रहे हैं।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव बोले- वैक्सीन को लेकर कर रहे काम

पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरने ने पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन को लेकर जानकारी दी। महाराष्ट्र के सीएम कार्यालय के अनुसारस, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को सूचित किया कि वह सीरम इंस्टीट्यूट के अडार पूनावाला के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि राज्य ने वैक्सीन का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और टीकाकरण कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन भी किया है।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताए राज्य के हालात

पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 10 नवंबर को कोरोना की तीसरी लहर आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को जानकारी दी कि दिल्ली में 10 नवंबर को 8600 कोरोना मामलों के साथ तीसरी लहर देखी गई। सीएम केजरीवाल ने कहा कि तब से मामले और पॉजिटिव दर लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की उच्च गंभीरता प्रदूषण सहित कई कारकों के कारण है

दिल्ली में लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मौतें

दिल्ली में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। यहां लगातार चौथे दिन सौ से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को यहां 4,454 नए मामले सामने आए। लेकिन बीते 24 घंटे में 121 मरीजों की मौत हुई। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने से दिल्ली में कोरोना बेकाबू लग रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories