राष्ट्रीयलखनऊ : मोटर दुर्घटना अधिकरण ने शुरू किया काम, अब क्‍लेम के...

लखनऊ : मोटर दुर्घटना अधिकरण ने शुरू किया काम, अब क्‍लेम के मामले जल्‍द होंगे हल

[object Promise]

लखनऊ, मोटर दुर्घटना से जुडे़ वादों के त्वरित निस्तारण के लिए स्थापित की गईं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरणों ने काम शुरू कर दिया है। दोनों अदालतों में दो पीठासीन अधिकारियों की तैनाती के साथ ही कोर्ट ने अब मसलों की सुनवाई भी शुरू कर दी है। अब लोगों को क्लेम संबंधित वादों के निस्तारण के लिए महीनों परेशान नहीं होना पडे़गा। पहले क्लेम संबंधित मामलों की सुनवाई जिला जज न्यायालय में होती थी।

[object Promise]
बडेे मामलों की सुनवाई किए जाने के कारण क्लेम संबंधित वाद तेजी नहीं पकड़ पाते थे। अब इनका निस्तारण अतिशीघ्र हो सकेगा और लोगों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। मोतीमहल लॉन स्थित परिसर में दोनों मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण स्थापित किए गए हैं।

बडेे मामलों की सुनवाई किए जाने के कारण क्लेम संबंधित वाद तेजी नहीं पकड़ पाते थे। अब इनका निस्तारण अतिशीघ्र हो सकेगा और लोगों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। मोतीमहल लॉन स्थित परिसर में दोनों मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण स्थापित किए गए हैं। कोर्ट के लिए आवश्यक अन्य तीन कर्मियों की भर्ती के लिए परिवहन विभाग ने कार्रवाई को अंतिम रूप दे दिया है। संभागीय परिवहन अधिकारी रामफेर द्विवेदी ने बताया कि दोनों पीठासीन अधिकारियों की ज्वाइनिंग के बाद अदालतों ने काम शुरू कर दिया है। वहीं कर्मियों की तैनाती के लिए समिति की मुहर लग गई है। कार्यालय से जुड़ी आवश्यक चीजों के लिए काम पूरा कराया जा रहा है।

प्रदेश में 66 से अधिक क्लेम ट्रिब्यूनल ने शुरू किया काम

आरटीओ द्विवेदी के मुताबिक प्रदेश के 75 जिलों में से करीब 66 से अधिक क्लेम ट्रिब्यूनल ने काम शुरू कर दिया है। लखनऊ समेत कुछ जिलों में दो-दो अदालतें बनाई गई हैं। गिने-चुने जिलों में मामूली अड़चनों को दूर कर जल्द ही दावा अधिकरणों को अविलंब शुरू करा दिया जाएगा। अगले माह तक सभी अदालतों में सुनवाई युरू हो जाएगी।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories