राष्ट्रीयकानपुर : 3 LPG सिलिंडर फटने से दहल उठा इलाका, शटर तोड़...

कानपुर : 3 LPG सिलिंडर फटने से दहल उठा इलाका, शटर तोड़ कर आग पर पाया गया काबू

कानपुर,  हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस रोड किनारे स्थित जायसवाल नमकीन भंडार में सोमवार देर रात 3 बजे भीषण आग लग गई। अंदर रखे एलपीजी सिलिंडर जोरदार धमाके से फट गए, इससे पूरा इलाका दहल उठा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

[object Promise]
पुलिस के मुताबिक देर रात करीब तीन बजे आसपास के लोगों ने दुकान से लपटें और धुआं उठता देखा तो उन्होंने कारखाना मालिक व कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई।

एक्सप्रेस रोड निवासी विश्वराज जायसवाल का हूलागंज में चौकी के पास एक्सप्रेस रोड किनारे जायसवाल नमकीन भंडार नाम से कारखाना व दुकान है। पुलिस के मुताबिक देर रात करीब तीन बजे आसपास के लोगों ने दुकान से लपटें और धुआं उठता देखा तो उन्होंने कारखाना मालिक व कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। इस बीच कारखाने में रखे तीन सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। गनीमत रही कि उस वक्त कारखाने शटर बंद था। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां से आये फायरमैनों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। लाटूश रोड के फायर स्टेशन अफसर सुरेंद्र चौबे ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट  से आग लगी थी। शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया। अंदर रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories