छठ घाट पर छपरा में बड़ी घटना, हर्ष फायरिंग के दौरान पांच को गोली लगी, दो गंभीर हैं

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

पटना। सारण (छपरा) जिले में मांझी थाना क्षेत्र में छठ घाट पर फायरिंग में पांच लोगों को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालत चिंताजनक है। घटना मुबारकपुर छठ घाट पर शुक्रवार की देर शाम हुई। फायरिंग के आरोपित की शिनाख्‍त 20 दिन पहले जेल से छूटकर आए नौटंकी सिंह के रूप में की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

पांच घायलों में दो की स्थिति गंभीर

घायलों में गिरिजा देवी, ऋतिक सिंह व सोनू सिंह को छपरा रेफर किया गया था। सूचना मिल रही है कि इनमें से दो को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वारदात के अन्‍य घायलों गोलू सिंह और सुधीर सिंह का इलाज एकमा के अस्‍पताल में चल रहा है।

हाल ही में जेल सू छूटा है आरोपित

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला नौटंकी सिंह पुराना अपराधी है और 20 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। वह काफी संख्‍या में गोलियां लेकर घाट पर पहुंचा था। उसके स्‍वजन भी इसी घाट पर छठ कर रहे थे। अत‍ि उत्‍साह में दबंगई दिखाने के इरादे से वह घाट पर ही फायरिंग करने लगा। इस दौरान पांच लोगों को गोली लग गई।

काफी देर से फायरिंग कर रहा था आरोपित

घटनास्‍थल के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। उनमें आरोपित को काफी देर तक घाट पर फा‍यरिंग करते देखा जा रहा है। किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। प्रशासन ने तमाम छठ घाटों पर पुलिस और मजिस्‍ट्रेट की तैनाती का दावा किया था, लेकिन इस घटना से प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ गए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना के वक्‍त शायद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी से गायब थे, या फिर उन्‍होंने पूरे मामले की अनदेखी की।

आरोपित फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सारण एसपी धुरत शायली सावलाराम ने बताया कि नौटंकी सिंह हाल-फिलहाल जेल से छूटा था। वह छठ घाट पर स्‍वजनों के साथ मौजूद था। इस दौरान उसके द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें पांच लोग जख्मी हुए हैं। वह फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *