[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Jio, Airtel और Vodafone-idea के ये हैं सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, देखें पूरी लिस्ट
राष्ट्रीय

Jio, Airtel और Vodafone-idea के ये हैं सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, देखें पूरी लिस्ट

admin
Last updated: April 17, 2026 1:33 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Jio, Airtel और Vodafone-idea ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान बाजार में उतार रहे हैं। इन सभी प्लान में पर्याप्त डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। अगर आप अपने लिए सस्ते प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए तीनों कंपनियों सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं। इन सभी प्रीपेड प्लान की कीमत 20 रुपये से कम है। आइए इन सस्ते प्रीपेड प्लान पर डालते हैं एक नजर…

[object Promise]
भारतीय टेलीकॉम बाजार में एक से बढ़कर एक सस्ते रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। आज हम आपको यहां Jio Airtel और Vodafone-idea के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे जिनमें आपको डाटा सहित कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं।

Jio का 11 रुपये वाला प्लान

Jio के पोर्टफोलियो का यह रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता है। इस रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को कुल 800MB डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 75 नॉन-जियो मिनट दिए जाएंगे। हालांकि, यूजर्स को इस प्रीपेड पैक में जियो ऐप की सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगी।

Airtel का 19 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। इस रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को कुल 200MB डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को SMS और मोबाइल ऐप की सब्सक्रिप्शन नहीं दी जाएगी। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 2 दिनों की है। 

Vodafone-idea का 19 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया के इस प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को 200MB डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। लेकिन कंपनी की तरफ से यूजर्स को प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन नहीं दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 2 दिनों की है।

Vodafone-idea और एयरटेल के टैरिफ प्लान की बढ़ सकती है कीमत

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल इस साल के अंत या नए साल की शुरुआत में टैरिफ प्लान की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकते हैं। वहीं, टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो भी इस अवसर का फायदा उठाकर अपने टैरिफ प्लान महंगे कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी 2019 में अपने लगभग सभी रिचार्ज प्लान महंगे किए थे और अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग को लिमिटेड कर दिया था।

इससे पहले सीएनबीसी की एक रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने पिछले वर्ष टैरिफ प्लान की कीमत में 40 प्रतिशत तक का इजाफा किया था और अब तीनों कंपनियां दोबारा टैरिफ हाइक करने की योजना बना रही हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Ind vs Aus: विराट कोहली के टीम में न होने से भारतीय खिलाड़ियों को कैसे मिलेगा फायदा, सुनील गावस्कर ने बताया
Next Article Kangana Ranaut का ट्वीट हुआ वायरल विवाह पूर्व संबंधों को लेकर….

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?