राष्ट्रीयनगरोटा आतंकी साजिश पर भारत है सख्त, पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को...

नगरोटा आतंकी साजिश पर भारत है सख्त, पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। नगरोटा मुठभेड़ को लेकर भारत ने सख्त रवैया अपनाया है। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को तलब किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत ने पाकिस्तान को उसके सरजमीं पर चल रहे आतंकी गतिविधियों को बंद करने को लेकर कड़ी चेतावनी दी। बता दें कि जम्मू कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ घाटी में घुसने की कोशिश कर रहे जैश ए मुहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया था। बाद में इसके पीछे 26/11 जैसे आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश हुआ।

[object Promise]
जम्मू कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार को मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए। बाद में इसके पीछे 26/11 जैसे आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अब बारत ने इस पर सख्ती दिखाते हुए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को तलब किया है।

साजिश उजागर होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।। बैठक के बाद ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों की सतर्कता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित करने के खतरनाक मंसूबे फिर नाकाम कर दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा कि जैश ए मुहम्मद से जुड़े चारों आतंकियों के मारे जाने और उनके पास बड़ी मात्र में हथियारों और गोला-बारूद की मौजूदगी उनके खतरनाक मंसूबों का साफ संकेत देती है, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता ने उनके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया।

पाकिस्तान के मंसूबों को किसी भी हालत में सफल नहीं होने देना चाहिए – पीएम मोदी

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित करने के पाकिस्तान के मंसूबों को किसी भी हालत में सफल नहीं होने देना चाहिए और इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को हर संभव कदम उठाने चाहिए। उन्होंने इस सिलसिले में सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर भी बल दिया। शायद यही वजह है कि बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ प्रमुख सामंत गोयल, आइबी प्रमुख अरविंद कुमार, विदेश सचिव और गृह सचिव के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

कश्मीर में डीडीसी के चुनाव होने जा रहे

मालूम हो कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के चुनाव होने जा रहे हैं और इसे जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है। जाहिर है पाकिस्तान किसी भी स्थिति में घाटी में लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत नहीं होने देना चाहता। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार गुरुवार को जम्मू में मारे गए जैश ए मुहम्मद के चारों आतंकी डीडीसी चुनावों को बाधित करने के उद्देश्य से ही घाटी में जा रहे थे और मुंबई हमले की बरसी पर उनकी घाटी में बड़े हमले की साजिश थी।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories