राष्ट्रीयऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं बड़ी रकम? तो अगले महीने बदल जाएंगे इससे...

ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं बड़ी रकम? तो अगले महीने बदल जाएंगे इससे जुड़े नियम, आपको भी होनी चाहिए जानकारी

[object Promise]

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। समय की जरूरत के हिसाब से नियमों में परिवर्तन देखने को मिलते हैं। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर भी इससे अछूते नहीं हैं। अब बैंकिंग सेक्टर का जिक्र आते ही फंड ट्रांसफर की बात का सामने आना लाजमी है। हाल के वर्ष और खासकर पिछले कुछ महीनों में देश में पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर करने का चलन बढ़ा है। इसी कड़ी में RTGS की बात करते हैं। आप इस बात से अवगत होंगे कि दो लाख रुपये से अधिक की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए लोग इस माध्यम का इस्तेमाल करते हैं। आरटीजीएस से जुड़े नियमों में दिसंबर की शुरुआत से बड़ा परिवर्तन होने वाला है।

[object Promise]
समय की जरूरत के हिसाब से नियमों में परिवर्तन देखने को मिलते हैं। बैंकिंग सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है। अब बैंकिंग सेक्टर का जिक्र आते ही फंड ट्रांसफर की बात का सामने आना लाजमी है। हाल के वर्ष में पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर करने का चलन बढ़ा है।

अब किसी भी समय किया जा सकेगा RTGS

एक दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट की सुविधा सप्ताह के सातों दिन और साल के सभी दिन उपलब्ध रहेगा। इससे पहले महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर सभी कामकाजी दिनों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक इस सिस्टम के जरिए पैसे का हस्तांतरण किया जा सकता था। यह छोटे एवं बड़े कारोबारियों के लिए काफी राहत भरा फैसला है, जिन्हें अब बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए बैंक के कामकाजी दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिछले साल ही NEFT की सुविधा भी 24 घंटे मिलनी शुरू हुई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले महीने मौद्रिक नीति समिति की द्विमासिक बैठक के बाद यह जानकारी दी थी कि इस साल दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट की सुविधा 24×7 उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा था, ”दिसंबर, 2019 में आरबीआई ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा को 24x7x365 पर उपलब्ध कराया था और यह प्रणाली सुचारू तरीके से काम कर रही है। घरेलू कारोबारियों एवं संस्थाओं को रियल टाइम में भुगतान की सुचारु व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आरटीजीएस सिस्टम को सभी दिन उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है।”

भारत चुनिंदा देशों में हो जाएगा शुमार

दास ने कहा था कि RTGS को 24x7x365 के आधार पर लागू करने के बाद ऐसा करने वाला दुनिया के बेहद चुनिंदा देशों में शुमार हो जाएगा, जहां किसी भी समय बड़ी रकम भेजी जा सकती है। इससे बड़े भुगतान के लिए उपयुक्त इको सिस्टम तैयार करने और कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

कैसे काम करता है यह सिस्टम

आरटीजीएस सिस्टम के तहत पैसे ट्रांसफर करने पर बेनिफिशियरी के बैंक की शाखा को रियल टाइम में पैसे प्राप्त होते हैं। इसके बाद बैंक को दो घंटे के भीतर बेनिफिशियरी के अकाउंट में पैसे क्रेडिट करने होते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories