राष्ट्रीयलखनऊ : बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से करोड़ों का Gold चोरी,...

लखनऊ : बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से करोड़ों का Gold चोरी, बैंक प्रबंधन पर एफआइआर

[object Promise]

लखनऊ, राजधानी में बैंक ऑफ बड़ौदा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चौक के कोनेश्वर चौराहे पर स्थित बैंक के लॉकर में जमा करोड़ों रुपये का सोना चोरी हो गया है। इसके पीछे बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। पीड़ित सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चौक कोतवाली में बैंक प्रबंधन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। खास बात यह है कि चौक पुलिस को इस घटना की जानकारी 26 अक्टूबर को हुई थी। बावजूद इसके आठ नवंबर को पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई। दो सप्ताह तक पुलिस मामले को दबाए रही।

[object Promise]
लखनऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चौक के कोनेश्वर चौराहे पर स्थित बैंक के लॉकर में जमा करोड़ों रुपये का सोना चोरी हो गया है। इसके पीछे बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही है।

सराय माली खान चौक निवासी अमित प्रकाश बहादुर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में रहते हैं। अमित प्रकाश के मुताबिक खुन खुन जी रोड चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में उनका व पिता डॉ रविंद्र बहादुर और मां पुष्पा बहादुर का जॉइंट एकाउंट है। 30 अक्टूबर को डॉ रविंद्र पत्नी पुष्पा के साथ बैंक में लॉकर देखने गए थे। बुजुर्ग दंपति लॉकर इंचार्ज स्वाति के साथ लॉकर रूम में पहुंचे। अमित के मुताबिक स्वाति ने लॉकर में चाबी लगा कर उसे खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। स्वाति ने जब चाबी बाहर निकाली तो लॉकर का दरवाजा अपने आप खुल गया। लॉकर के भीतर ही पूरा लॉक सिस्टम खुला पड़ा था और उसमें रखे सोने के सिक्के व जेवरात गायब थे। अमित का कहना है कि लॉकर में उनके माता-पिता, पत्नी, भाई, भाई की पत्नी व बच्चों समेत पूरे परिवार का पुश्तैनी सोना रखा हुआ था। पीड़ित का कहना है कि कुल जेवरात का वजन करीब दो किलोग्राम था, जो चोरी हो गया है।

23 अक्टूबर को बैंक से की थी शिकायत 

पीड़ित परिवार ने 23 अक्टूबर को ही बैंक प्रबंधन से मामले की लिखित शिकायत की थी। प्रबंधन ने पीड़ितों को 26 अक्टूबर को बैंक आने के लिए कहा था। पीड़ित जब दोबारा बैंक पहुंचे थे तो प्रबंधन की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि बैंक प्रबंधन पीड़ितों से टालमटोल करने लगा। परेशान होकर अमित चौक कोतवाली पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की।

देर से दर्ज हुई एफआइआर 

अमित ने 26 अक्टूबर को चौक कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। हालांकि पुलिस छानबीन की बात कहकर टालमटोल करती रही। बाद में दबाव पड़ने पर पुलिस ने आठ नवंबर को अमित की रिपोर्ट दर्ज की। अमित ने बैंक प्रबंधन, उसके कर्मचारियों तथा लॉकर इंचार्ज स्वाति पर जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। एसीपी चौक आइपी सिंह के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। सीसी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories