राष्ट्रीयशून्य से 7 डिग्री नीचे जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में पारा

शून्य से 7 डिग्री नीचे जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में पारा

[object Promise]

श्रीनगर ।  जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में इस सीजन का सबसे कम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही ये विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट शीतकालीन खेल प्रेमियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। स्विट्जरलैंड के बाद दुनिया में बर्फ की ढलानों वाला गुलमर्ग शीतकालीन खेल प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा जगह है।

गुलमर्ग गंडोला के नाम से जानी जाने वाली केबल कार परियोजना स्की करने वालों को अफारवाट तक ले जाती है जो समुद्र तल से 4,390 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से वो कटोरे के आकार के घास के मैदान में स्की कर सकते हैं। गुलमर्ग की बफीर्ली भव्यता में चार चांद लगाने के लिए कश्मीर में आने वाले दिनों में और अधिक बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है।

स्थानीय मौसम कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, 23-24 नवंबर को रात के दौरान मध्यम बारिश/बर्फ का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान था, वहीं श्रीनगर में 1 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 2.4 डिग्री कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग में, जम्मू शहर में 9.2 डिग्री, बनिहाल में 0.4 डिग्री, बटोट में 2.9 डिग्री, कटरा में 8.4 डिग्री, और भद्रवाह में दिन के न्यूनतम तापमान के रूप में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories