राष्ट्रीयICICI Bank ने लॉन्च की कार्डरहित ईएमआई सुविधा, भुगतान का है एक...

ICICI Bank ने लॉन्च की कार्डरहित ईएमआई सुविधा, भुगतान का है एक नया डिजिटल तरीका

[object Promise]

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने गुरुवार को प्रमुख रिटेल स्टोर्स में भुगतान के पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम को शुरू करने की घोषणा की है। इसे आईसीआईसीआई बैंक कार्डलेस ईएमआई (ICICI Bank Cardless EMI) नाम दिया गया है और इस सुविधा के माध्यम से लाखों प्री-अप्रूव्ड ग्राहक अपने पसंदीदा गैजेट या घरेलू उपकरण आसानी से खरीद सकते हैं।

[object Promise]
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने गुरुवार को प्रमुख रिटेल स्टोर्स में भुगतान के पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम को शुरू करने की घोषणा की है। इसे आईसीआईसीआई बैंक कार्डलेस ईएमआई (ICICI Bank Cardless EMI) नाम दिया गया है

इसके लिए उन्हें पर्स या कार्ड के बदले सिर्फ अपने मोबाइल फोन और पैन का उपयोग करना होगा। ग्राहक रिटेल आउटलेट्स पर जाकर पीओएस मशीन पर केवल अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, पैन और ओटीपी दर्ज कर उच्च मूल्य के लेनदेन को आसान, बिना किसी लागत की मासिक किस्तों में बदल सकते हैं।

बैंक ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह रिटेल स्टोर्स पर पूरी तरह से डिजिटल, कार्डलेस ईएमआई सुविधा की पेशकश करने वाला इंडस्ट्री का पहला बैंक बन गया है। बैंक ने क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, माय जियो स्टोर्स और संगीता मोबाइल्स जैसे प्रमुख खुदरा विक्रेताओं के देशभर के आउटलेट्स में यह सुविधा देने के लिए एक प्रमुख मर्चेन्ट कॉमर्स प्लेटफॉर्म पाइन लैब्स के साथ करार किया है।

इन स्टोर्स पर ग्राहक कैरियर, डायकिन, डेल, गोदरेज, हायर, एचपी, लेनोवो, माइक्रोसॉफ्ट, मोटोरोला, नोकिया, ओप्पो, पैनासोनिक, तोशिबा, विवो, व्हर्लपूल और एमआई जैसे प्रमुख ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के लिए ‘कार्डलेस ईएमआई’ सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बैंक आने वाले महीनों में इस सुविधा के तहत और दूसरे ब्रांड भी जोड़ेगा।

आईसीआईसीआई बैंक के हैड-अनसिक्योर्ड एसेट्स सुदीप्ता रॉय ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा, ‘आईसीआईसीआई बैंक में हमारी हमेशा यही कोशिश रही है कि अपने ग्राहकों को और अधिक सुविधाजनक तरीके से बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएं और उनके बैंकिंग संबंधी अनुभव को बढ़ाने और इसे आसान और परेशानी मुक्त बनाने के लिए हम अभिनव समाधान प्रदान करने का प्रयास भी करते हैं। हम जानते हैं कि हमारे देश में ईएमआई पर घरेलू उपकरणों, मोबाइल फोन और गैजेट्स को खरीदना एक सामान्य व्यवहार है।’

रॉय ने आगे कहा, ‘हमने देखा है कि क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ईएमआई सुविधाओं का उपयोग करके बड़ी संख्या में उपभोक्ता उत्पाद खरीदे जाते हैं। इस तरह की खरीदारी को और आसान बनाने के लिए हमने ‘कार्डलेस ईएमआई’सुविधा की शुरूआत की है, ताकि ग्राहक अपने कार्ड या वॉलेट के बिना भी मोबाइल फोन और पैन का उपयोग करके लेन-देन कर सकें।’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories