राष्ट्रीयलॉर्ड्स में होने वाले ICC World Test Championship के फाइनल पर संकट...

लॉर्ड्स में होने वाले ICC World Test Championship के फाइनल पर संकट के बादल, जानिए कारण

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। ICC World Test Championship: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। दो साल तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण का फाइनल मैच अगले साल होना है। आइसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स स्टेडियम को चुना था, लेकिन अब ऐसा पेच फंस रहा है कि फाइनल की मेजबानी लॉर्ड्स से छीनी जा सकती है।

[object Promise]
ICC World Test Championship का फाइनल अभी तो लॉर्ड्स में होना तय है लेकिन आइसीसी को मजबूरी में इसको किसी दूसरे स्थान पर कराने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इसके पीछे का कारण हैरान करने वाला है।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय निकाय और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच वित्तीय समझौते की कमी के कारण ऐतिहासिक लॉर्ड्स से WTC के फाइनल को स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि आइसीसी और ईसीबी के बीच विचार-विमर्श चल रहा है और स्थिति फिलहाल आशाजनक नहीं दिख रही है। ऐसे में फाइनल को दूसरी जगह आयोजित कराने पर विचार किया जा सकता है।

टेस्ट चैंपियनशिप को पहले ही कोरोना वायरस महामारी की वजह से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है। तमाम द्विपक्षीय सीरीज कैंसिल करनी पड़ी हैं। वहीं, आइसीसी ने गुरुवार को पुष्टि की कि महामारी के कारण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक प्रणाली में संशोधन किया जाएगा। बोर्ड ने ICC क्रिकेट समिति से पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता में एक सिफारिश को मंजूरी दे दी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories