राष्ट्रीयखाद्य तेलों की कीमत : एक साल पहले की तुलना में 30...

खाद्य तेलों की कीमत : एक साल पहले की तुलना में 30 फीसद तक का इजाफा, सरकार के लिए बना चिंता का कारण

[object Promise]

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। खाद्य तेलों की कीमतों में यह वृद्धि परिवारों के लिए किचन का खर्च तो बढ़ा ही रही है, साथ ही सरकार के लिए भी चिंता का कारण बनी हुई है। मूंगफली, सरसों, वनस्पती, सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम सहित सभी खाद्य तेलों की औसत कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल की कीमतों में एक साल पहले के मुकाबले 20 से 30 फीसद तक का इजाफा हुआ है। कीमतों में इस उछाल ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।

[object Promise]
Edible Oils की कीमतों में यह वृद्धि परिवारों के लिए किचन का खर्च तो बढ़ा ही रही है साथ ही सरकार के लिए भी चिंता का कारण बनी हुई है। मूंगफली सरसों वनस्पती सूरजमुखी सोयाबीन और पाम सहित सभी खाद्य तेलों की औसत कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मूल्य निगरानी सेल के आंकड़ों के अनुसार, सरसों के तेल की औसत कीमत गुरुवार को 120 प्रति लीटर थी। वहीं, एक साल पहले यह 100 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह वनस्पती तेल की औसत कीमत बढ़कर 102.5 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जो एक साल पहले 75.25 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सोयाबीन तेल की मॉडल कीमत 110 रुपये प्रति लीटर है। जबकि एक साल पहले यह कीमत 90 रुपये प्रति लीटर थी। पाम ऑयल और सूरजमुखी के तेल की कीमतों में भी एक साल पहले की तुलना में इसी तरह बढ़ोत्तरी हुई है।

इससे पहले प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी ने जनता को परेशान किया था, लेकिन अब प्याज की कीमतों में गिरावट आई है। प्याज की कीमतों में यह गिरावट करीब 30,000 टन प्याज का आयात करने के चलते देखने को मिली है। इसके अलावा आलू की कीमतें भी अब स्थिर हो गई है, लेकिन खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि जारी है।

खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि का बड़ा कारण पिछले छह महीनों से मलेशिया में पाम ऑयल के उत्पादन में कमी आना है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सरकार अगर पाम ऑयल पर आयात शुल्क को कम कर दे, तो पाम ऑयल की कीमतों में गिरावट आ सकती है और इसका सीधा असर अन्य खाद्य तेलों की कीमतों पर भी पड़ेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories