राष्ट्रीयभारत में जनवरी तक आ सकती है कोरोना की ‘एस्ट्राजेनेका वैक्सीन’, सीरम...

भारत में जनवरी तक आ सकती है कोरोना की ‘एस्ट्राजेनेका वैक्सीन’, सीरम इंस्टीट्यूट ने दिए संकेत

[object Promise]

मुंबई, रायटर। भारत में कोरोना की वैक्सीन जनवरी तक आ सकती है। ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका पीएलसी (AstraZeneca Plc) कोरोना वैक्सीन का उत्पादन भारत की एक कंपनी कर रही है, उसने यह दावा किया है कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल के शुरुआती महीने यानी जनवरी में देश को ‘एस्ट्राजेनेका’ कोरोना वैक्सीन मिलना शुरू हो जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कंपनी के प्रमुख ने कहा कि यह जनवरी तक स्वास्थ्य वर्करों, संक्रमितों और बुजुर्ग भारतीयों तक पहुंच यह वैक्सीन पहुंच सकती है, क्योंकि देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या शुक्रवार को 90 लाख को पार कर गई है। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (CII) पहले ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से विकसित होने वाली वैक्सीन की लाखों खुराक का निर्माण कर चुकी है जबकि देर-सवेर परीक्षणों के परिणामों का इंतजार है। वहीं, ब्रिटेन स्थित एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने दुनिया भर की कंपनियों और सरकारों के साथ कई आपूर्ति और विनिर्माण सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं।

[object Promise]
दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (CII) पहले ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से विकसित होने वाली वैक्सीन की लाखों खुराक का निर्माण कर चुकी है जबकि देर-सवेर परीक्षणों के परिणामों का इंतजार है।

गुरुवार को मेडिकल जर्नल द लांसेट में प्रकाशित आंकड़ों से पता चला है कि एस्ट्राजेनेका के टीकों ने बुजुर्गों में एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न की है। शोधकर्ताओं ने क्रिसमस से पहले और अच्छे परीक्षण के परिणाम जारी करने की उम्मीद जताई है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) और मॉडर्न इंक (Moderna Inc) ने अंतिम चरण के परीक्षणों के आंकड़े जारी किए हैं। जो कि उनके टीके 90 फीसद से अधिक प्रभाव दिखे हैं। भारत भी अमेरिकी दंवा कंपनी फाइजर और मॉडर्न इंक की वैक्सीन की प्रगति पर नजरें बनाए हुए है। हालांकि, देश की जनसंख्या को देखते हुए इन वैक्सीन की उपलब्धता और आपूर्ति भारत के लिए एक बड़ी चुनौती है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला (Adar Poonawaala) ने कहा कि एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) वैक्सीन को जैसे ही ब्रिटेन में स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंजूरी दे दी और इसे आम जनता के लिए उपलब्ध करा दिया तो। उनकी कंपनी (SII) भारत में इमरजेंसी मामलों में इसके प्रयोग के लिए वैक्सीन की मांग करेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories