राष्ट्रीयउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से होगा सामना, प्रदूषण के स्तर...

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से होगा सामना, प्रदूषण के स्तर में भी हो रहा इजाफा

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह इस मौसम की सबसे सर्द रही। 2015 से अभी तक इतनी ठंडी सुबह नहीं रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान में और गिरावट के आसार हैं। वहीं, प्रदूषण के स्तर में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति फिर खराब होती नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता स्तर 300 रहा। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, भारत में पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च की शुरुआत में प्रदूषण के स्तर में 24 फीसद की गिरावट आई। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद प्रदूषण करीब 50 फीसद कम हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट होने और ठंड बढ़ने की मुख्य वजह आसमान साफ रहना है। उन्होंने बताया कि इस साल नवंबर का महीना पिछले चार से पांच सालों में सबसे ठंडा रह सकता है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट के कारण अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि अयोध्या, कानपुर, बरेली और मेरठ मंडल में ठंड की स्थिति सामान्य रहेगी। बलिया का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट के कारण जम्मू और कश्मीर में अगले हफ्ते कई स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की-रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर जबरदस्त ठंड पड़ रही है। लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। किन्नौर के कल्पा में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के कई इलाकों में शुक्रवार को पारे में और गिरावट की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने रात के तापमान में गिरावट की बात कही है। राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8.3 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 8.4 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories