राष्ट्रीयफतेहपुर : अगवा बेटी के अब तक न मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री...

फतेहपुर : अगवा बेटी के अब तक न मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी से मां ने लगाई गुहार

[object Promise]

कानपुर, जिले के सीमावर्ती क्षेत्र फतेहपुर स्थित हथगाम के एक गांव से किशोरी को अगवा किया गया था। एक माह बाद बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यहां तक कि रिपोर्ट दर्ज करने की जगह पीडि़त परिवार को लौटा दिया। पीडि़त मां ने केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलकर संदेह जताया है कि दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या कर शव गायब किया जा सकता है। प्रार्थना पत्र की प्रति प्रयागराज जोन के आइजी को भेजी गई है।

[object Promise]
18 अक्टूबर को बाइक से उठा ले जाने का आरोप। मां ने जताया संदेह कहा दुष्कर्म बाद हत्या की जा सकती। पीडि़त मां ने केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलकर संदेह जताया है कि दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या कर शव गायब किया जा सकता है।

पीडि़ता ने प्रार्थनापत्र में बताया है कि 18 अक्टूबर को असोथर क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपित अपने साथी के साथ उसकी बेटी को धान के खेत से बाइक पर उठा ले गया था, लेकिन थाना पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। एसओ आदित्य सिंह ने कहा कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि किशोरी अपने मामा के साथ गई थी, फिर भी हल्का इंचार्ज रविकांत को किशोरी के मामा के यहां भेजा गया है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories