राष्ट्रीयलॉकडाउन में कम हुआ 20-25 फीसद प्रदूषण, नासा की तस्‍वीरों में दिखाई...

लॉकडाउन में कम हुआ 20-25 फीसद प्रदूषण, नासा की तस्‍वीरों में दिखाई दिया साफ आसमान

[object Promise]

नई दिल्‍ली अप्रैल में जब भारत में लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा था, तब ऐसी बातें चर्चा में थीं कि जालंधर व सहारनपुर से भी हिमालय पर्वतमालाएं दिखाई देने लगी हैं। नासा के अध्ययन में पता चला है कि फरवरी के बाद से लॉकडाउन रहने तक वैश्विक तौर पर वायुमंडल में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड में 20-25 फीसद तक गिरावट आई।

[object Promise]
कोविड-19 की वजह से देश और पूरी दुनिया में लगे लॉकडाउन की बदौलत प्रदूषण का लेवल काफी हद तक कम हुआ है। नासा की तस्‍वीरों में ये सच्‍चाई उजागर हुई है। लॉकडाउन के दौरान उत्‍तराखंड के पहाड़ जालंधर से दिखाई दे रहे थे।

अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वायु प्रदूषण से संबंधित अध्ययन के लिए कंप्यूटर आधारित मॉड्यूल तैयार किया। यह इस बात पर आधारित था कि अगर कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लागू नहीं होता तो उन महीनों में वायुमंडल कैसा होता। अध्ययन के नेतृत्वकर्ता व नासा के यूनिवर्सिटी स्पेस रिसर्च एसोसिएशन (यूएसआरए) से जुड़े विशेषज्ञ क्रिस्टोफर केल्लर कहते हैं, ‘हमें पता था कि लॉकडाउन से हवा की गुणवत्ता बेहतर होगी।

मौजूदा वायुमंडलीय स्थितियों से वर्ष 2019 व 2018 की स्थितियों की तुलना ठीक नहीं होती, क्योंकि मामूली अंतर भी प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय परिवर्तन ला देता है। इसलिए विशेषज्ञों ने विशेष मॉड्यूल तैयार किया। इसका मशीनी विश्लेषण नासा सेंटर फॉर क्लाइमेट सिमुलेशन में किया गया। परिणाम चौंकाने वाला रहा। कई देश पिछले दशकों से स्वच्छ वायु नियम के तहत नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर को कम करने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिणाम बताते हैं कि अब भी मानवजनित कारणों से वायुमंडल प्रदूषित हो रहा है।’

नासा ने चीन के वुहान को भी अध्ययन के केंद्र में रखा। वहां कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद सख्त लॉकडाउन लागू किया गया। वुहान में सबसे पहले वायुमंडल में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड में कमी पाई गई। वहां नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मौजूदगी अपेक्षा से 60 फीसद तक कम हुई। इसी प्रकार दूसरे सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित इटली के लोमाबार्डी स्थित मिलान में भी नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन 60 फीसद कम रहा। अमेरिका के न्यूयॉर्क में प्रदूषण के स्तर में 45 फीसद गिरावट आई।

भारत में 24-50 फीसद कम हुआ प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, भारत में पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च की शुरुआत में प्रदूषण में 24 फीसद की गिरावट आई। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद प्रदूषण करीब 50 फीसद कम हुआ।

एक नजर में

 

  • 46 देशों से शोधकर्ताओं ने आंकड़े इकट्ठे किए।
  • 5,756 जगहों की भौतिक निगरानी की गई। इन जगहों पर वायुमंडलीय स्थितियों का हर घंटे आंकड़ा जुटाया गया।
  • 61 में से 50 शहरों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड 20-25 फीसद कम हुई।
  • वुहान, जहां कोरोना का पहला मामला सामने आया था वहां इस साल नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का स्तर वर्ष 2019 के मुकाबले काफी कम रहा।
  • अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान सहारनपुर से नजर आए थे उत्तराखंड के पहाड़। 

     

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories