राष्ट्रीयनिधन से पहले 13 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने ‘26/11’ फिल्म...

निधन से पहले 13 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने ‘26/11’ फिल्म को लेकर की थी बात, 14 जून को हो गई मौत

[object Promise]

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मामले की जांच कर रही सीबीआई की तरफ से अभी तक इस केस की क्लोजर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। हालांकि एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या ही की थी। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से ही एक्टर की मौत, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी नई-नई थ्योरीज़ सामने आ रही हैं।

[object Promise]
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 महीने बीत चुके हैं लेकिन मामले की जांच कर रही सीबीआई की तरफ से अभी तक इस केस की क्लोजर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। हालांकि एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या ही की थी।

हाल ही में सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है जो काफी चौंकाने वाली है। खबर के मुताबिक सुशांत 26/11 आतंकी हमले पर बनने जा रही फिल्म में काम करने जा रहे थे। इसके बारे में उनकी एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से 13 जून को बात भी हुई थी, लेकिन इससे पहले ही सुशांत ये फिल्म कर पाते उन्होंने अगले ही दिन यानी 14 जून को अपनी ज़िंदगी ही खत्म कर ली।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सुशांत कॅार्नर स्टोन एलएलपी मैनेजमेंट टैलेंट एजेंसी (CornerStone LLP talent management agency) नाम की एक टैलेंट कंपनी से काम के सिलसिले में जुड़े हुए थे। हाल ही में उदय सिंह जो इस कंपनी से जुड़े हुए हैं उन्होंने मुंबई पुलिस, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को ये जानकारी दी है कि वो सुशांत के साथ ISI और कसाब को लेकर 26/11 आतंकी हमले पर बनने वाली फिल्म पर काम करने वाले थे।

गौरी ने अपने बयान में बताया कि ‘13 जून को उन्होंने सुशांत को कॉल किया था उसके बाद उस कॉल पर डायरेक्टर निखिल आडवाणी और प्रोड्यूसर रमेश तुराणी को भी कॉन्फ्रेंस में लिया था। तीनों के बीच करीब 7 मिनट की बातचीत हुई थी’। गौरी के कॉल डिटेल्स में भी ये बात सामने आई है कि उन्होंने 13 जून को सुशांत को पांच से 6 बार कॉल किया था।

गौरी के बयान के मुताबिक, 13 जून के बाद सुशांत 15 जून को फिल्म और इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में निखिल और रमेश तुरानी से बात भी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले की इस फिल्म पर आगे कोई चर्चा हो पाती, एक्टर ने 14 जून को आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि रमेश तुरानी ने अपने एक पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया था कि 13 जून को उनकी सुशांत से बात हुई थी।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories