राष्ट्रीयकुछ समय के लिए दिल्ली से दूर रह सकती हैं सोनिया गांधी…

कुछ समय के लिए दिल्ली से दूर रह सकती हैं सोनिया गांधी…

[object Promise]

नयी दिल्ली । दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात गंभीर होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने कुछ दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी से दूर रहने की सलाह दी है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई में रह सकती हैं।  उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर सोनिया के दिल्ली से रवाना होने की संभावना है। उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि गत अगस्त महीने में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से सोनिया गांधी चिकित्सा निगरानी में हैं और चिकित्सक उनके सीने में सक्रमण के लगातार बने रहने से चिंतित हैं। खासकर उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि दिल्ली में वायु प्रदषण की मौजूदा स्थिति उनकी सेहत के प्रतिकूल है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण सोनिया के सीने में संक्रमण और अस्थमा बढ़ गया है और चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है। सोनिया गांधी ऐसे समय दिल्ली से बाहर जा रही है जब बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर से ही आत्मचिंतन की मांग उठ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं जहां से कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। फिर 12 सितंबर को वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए विदेश गईं थीं और उनके साथ पुत्र राहुल गांधी भी गए थे। इस कारण दोनों संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories