राष्ट्रीयप्रधानमंत्री 22 नवम्बर को मिर्जापुर एवं सोनभद्र की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल...

प्रधानमंत्री 22 नवम्बर को मिर्जापुर एवं सोनभद्र की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का शिलान्यास वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे

[object Promise]

लखनऊ: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 22 नवम्बर, 2020 को जल जीवन मिशन, उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत विंध्य क्षेत्र के जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का शिलान्यास वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्य कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत करमाँव, विकास खण्ड चतरा, जनपद-सोनभद्र से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इन योजनाओं की कुल लागत 5555.38 करोड़ रुपये है।

विंध्य क्षेत्र में पाइप पेयजल योजनाओं के आच्छादन से शेष 2,995 राजस्व ग्रामों को लाभान्वित करने के लिए यह योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। इन योजनाओं के पूर्ण हो जाने पर इन गांवों की 41,41,438 जनसंख्या को पाइप पेयजल सुविधा प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत इन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजनाओं के निर्माण के लिए फिजिबिलटी रिपोर्ट तैयार कराते हुए डी0पी0आर0 बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कंसल्टेण्ट्स का चयन किया गया।

इनके द्वारा सतही जल स्रोत आधारित 23 योजनाओं एवं भूगर्भ जल स्रोत आधारित 140 योजनाओं के माध्यम से विंध्य क्षेत्र के सभी ग्रामों को संतृप्त करने की डी0पी0आर0 तैयार की गयी। भूगर्भ जल स्रोत आधारित योजनाओं को सतही जल स्रोत आधारित योजनाओं के साथ क्लब किया गया है। इन योजनाओं के अन्तर्गत ग्रामीण परिवारों को 7,35,094 जल संयोजन प्रदान किये जाएंगे। इन योजनाओं का 10 वर्ष तक रख-रखाव भी निर्माण करने वाली संस्था द्वारा किया जाएगा।
विंध्य क्षेत्र में कुल 3,393 राजस्व ग्राम हैं, जिनकी आबादी 45,40,829 है। इनमें से 398 ग्रामों को 126 पूर्ण तथा 17 निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजनाओं से आच्छादित किया गया है। शेष 2,995 गांवों को पाइप पेयजल योजनाओं से आच्छादित करने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा इन योजनाओं के संचालन का निर्णय लिया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories