रिपोर्ट : ज़फर सिद्दीकी
दिनांक 19 नवबंर रात्रि 11 बजे बारात से लौट रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में घुस गई जिसमें 14 लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जिनमे दो बच्चे भी शामिल थे।
मानिकपुर थाना के देशराज इनारा में घटी घटना ने आसपास के इलाके के लोग स्तब्ध हो गए। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी लग जाने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है।
मौके पर पहुची पुलिश ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लिया । इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुःख जताया और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियो को घटना स्थल ओर पहुच कर हर सम्भव मदद देने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

