इन दिनों लोग ATM से निकाल रहे अधिक पैसे, जानिए क्या हैं इसके पीछे कारण

[object Promise]

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। बैंक ब्रांचों और एटीएम से नकदी की निकासी के मामले में वित्त वर्ष 2021 में अब तक काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। प्रचलन में आने वाली मुद्रा में 21 फीसद की दर से वृद्धि हुई है, जो कि एक दशक का उच्च स्तर है। आरबीआई के आंकड़ों से यह जानकारी पता लगी है।

[object Promise]
लॉकडाउन के दौरान लोगों को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिला था। इसलिए त्योहारी सीजन आने पर लोगों ने अपने लिए अपने परिवार के लिए और अपने घर के लिए खरीदारी की और इसके चलते एटीएम से निकासी में वृद्धि हुई।

लेकिन अर्थव्यवस्थआ में नकदी का स्तर अर्थव्यवस्था के साथ बढ़ता है। नकदी और जीडीपी का अनुपात एक अधिक सटीक पैमाना है, चाहे नकदी निकासी में वृद्धि जमाखोरी के कारण हो रही हो या सामान्य वृद्धि हो। यह अनुपात नोटबंदी के कारण आई गिरावट के बाद, वित्त वर्ष 2020 में 12 फीसद के ऐतिहासित रुझान पर वापस आ गया। लेकिन मुद्रा की होल्डिंग्स में हालिया वृद्धि का मतलब है कि यह अनुपात वित्त वर्ष 2021 में जीडीपी के 14 से 15 फीसद तक बढ़ सकता है।

पिछले नवंबर महीने से नकदी निकासी में करीब 10 फीसद की वृद्धि हुई है। वहीं, यूपीआई पेमेंट में इस दौरान करीब 20 फीसद का इजाफा हुआ है। डिजिटल पेमेंट्स में वृद्धि और यूपीआई लेनदेन द्वारा दो अरब के स्तर को छू लेने के बाद भी नकदी निकासी अव्वल है।

अगर हम औसत टिकट साइस की बात करें, तो आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2019 में यूपीआई ट्रांजेक्शन में औसत टिकट साइज 1549 रुपये था, जो अगस्त 2020 में 1850 रुपये हो गया। वहीं, एटीएम से निकासी की बात करें, यहां नवंबर, 2019 में औसत टिकट साइज 4507 था, जो अगस्त 2020 में 4959 रुपये हो गया।

जानए क्यों हो रही एटीएम से अधिक निकासी

1. कोरोना वायरस महामारी के प्रारंभ में और लॉकडाउन के समय भारतीयों ने एटीएम से काफी कम निकासी की। उन्होंने अपनी आधारभूत जरूरतों के लिए ही नकदी की निकासी की और नकदी को बचाकर रखा। इसके पीछे संकट के समय में नकदी को बचाकर रखने की भारतीयों की मूल प्रवृत्ति ही थी। मार्च के आखिर में व अप्रैल, मई में लेनदेन में कमी आई। इसके बाद जुन महीने से इस स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ। लॉकडाउन प्रतिबंधों के आसान होने और अर्थव्यवस्था के खुलने से लोग अपने आधाभूत खर्चों के अलावा अन्य खर्चों के लिए भी एटीएम से निकासी करने लगे।

2. लॉकडाउन के दौरान लोगों को सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिला था। इसलिए त्योहारी सीजन आने पर लोगों ने अपने लिए, अपने परिवार के लिए और अपने घर के लिए खरीदारी की और इसके चलते एटीएम से निकासी में वृद्धि हुई।

3. इस बीच यह भी ट्रेंड देखने को मिला कि लोगों ने एटीएम से 100 से 300 रुपये मूल्य की छोटी निकासी बहुत कम की। इसका बड़ा कारण यह रहा कि लोगों ने छोटे लेनदेन के लिए यूपीआई और डिजिटल पेमेंट्स का सहारा लिया।

4. महामारी के संक्रमण का खतरा अधिक रहने और लॉकडाउन के चलते लोग घर से बाहर निकलने में झिझक रहे थे। यहां तक की ऑफिस जाने की बजाय वर्क फ्रॉम होम ही कर रहे थे। इसके बाद जब कारोबारी गतिविधियां बढ़ीं और लोगों में कोरोना संक्रमण का ड़र कम हुआ, तो उन्होंने अपनी आवश्यकताओं के लिए खर्च करना शुरू किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img