एक जवान शहीद कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से, दो घायल

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। जबकि दो और जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से लगे तंगधार सेक्टर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। घायल दो जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की अग्रिम चौकी ‘रौशन’ हिमस्खलन की चपेट में आ गई। जिससे तीन जवान बर्फ में दब गए। जिसके बाद तत्काल राहत कार्य शुरु किया गया। आनन फानन में तीनों जवानों को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर एक जवान की मौत हो गई। जवानों की पहचान राइफलमैन निखिल शर्मा और सात राष्ट्रीय राइफल्स के रमेश चंद और गुरविंदर सिंह के रूप में की गई है।

आपदा प्रबंधन ने कुछ दिन पहले कुपवाड़ा, गंदेरबल ,बरामूला और बंदीपोरा के ऊपरी इलाकों में तीन दिनों तक मध्यम से भारी श्रेणी के हिमपात की चेतावनी जारी कर दी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *