भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें अधिकार…डीएम

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

भूतपूर्व सैनिकों की सुविधाओं को लेकर हुई बैठक।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसुदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में देर शाम जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें जिले के भूतपूर्व/सेवारत सैनिको एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का सर्वोच्च वरीयता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर स्वयं उनकी समस्याएं सुनी और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण तथा सुविधाओं की योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया, भूतपूर्व सैनिक/सेवारत सैनिको एवं उनके आश्रितों का बैठक में स्वागत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी राजेश कुमार ने करते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक की कार्यवाही शुरू की गयी। जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक की कार्यवाही की जानकारी करते हुए लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली जिस पर ज्ञात हुआ कि बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा चुका है। भूतपूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी से जनपद में शहीद स्मारक, सैनिक हास्पिटल, कैन्टीन स्थापित कराने की मांग किया। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान भूतपूर्व/सेवारत सैनिकों से संबंधित प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी सैनिक बन्धु सहित अध्यक्ष महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक की कार्यवाही सम्पन्न की गयी । इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दूबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी, सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *