राष्ट्रीयभारत को लेकर बाइडन ने जो सपना देखा था , वो अब...

भारत को लेकर बाइडन ने जो सपना देखा था , वो अब हो सकता है पूरा

[object Promise]

राष्ट्रीय तीन दिन बाद यानी 20 नवंबर को अपना 78वां जन्मदिन मनाने जा रहे जोसेफ रॉबिनेट बाइडन जूनियर यानी जो बाइडन का अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का सपना आखिर पूरा हो गया है। करीब पांच दशकों से अमेरिकी राजनीति में सक्रिय रहे बाइडन का सफर खासा संघर्षों भरा रहा है। इसी कारण उन्हें ‘मिडिल क्लास जो’ भी कहा जाता है। वह पिछले 33 वर्षों से अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की कोशिश कर रहे थे। वर्ष 1987 में दावेदारी के दौरान किसी दूसरे नेता के भाषण की नकल करने के आरोप में उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े। वर्ष 2007 में वह पुन: इस होड़ में शामिल हुए, परंतु बाद में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

[object Promise]
अमेरिका की विदेश मामलों की कमेटी का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर एक विशेष रणनीति भी बनाई थी। वर्ष 2006 में उन्होंने यहां तक कहा था कि उनका सपना है कि वर्ष 2020 तक भारत और अमेरिका सबसे गहरे मित्र बन जाएं।

भारत को लेकर बाइडन का सपना

साल 2007 में बाइडन को बराक ओबामा ने अपना नायब बना लिया और वह अमेरिका के 47वें उपराष्ट्रपति बने। अब उनके राष्ट्रपति बनने पर भारत के साथ संबंधों को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों को ज्यादा तूल देना इस आधार पर उचित नहीं होगा, क्योंकि बाइडन भारत के साथ मजबूत संबंधों के पक्षधर रहे हैं। अमेरिका की विदेश मामलों की कमेटी का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने भारत के साथ संबंधों को लेकर एक विशेष रणनीति भी बनाई थी। वर्ष 2006 में उन्होंने यहां तक कहा था कि उनका सपना है कि वर्ष 2020 तक भारत और अमेरिका सबसे गहरे मित्र बन जाएं।

भारत से घनिष्‍ठ संबंधों की बात बाइडन ने तब कही थी, जब वह अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी नहीं बने थे। वर्ष 2008 में भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार में भी बाइडन की बड़ी भूमिका थी। इसके लिए उन्होंने न सिर्फ ओबामा को तैयार किया था, जो उस समय सीनेटर ही थे, बल्कि कई अन्य सांसदों को भी राजी किया था। बाइडन और ओबामा प्रशासन के दौरान अमेरिका ने पहली बार भारत को अपना बड़ा रक्षा साझेदार माना और इसी वजह से भारत को रक्षा के क्षेत्र में नई और अत्याधुनिक तकनीक मिलने की राह आसान हुई। पहली बार अमेरिका ने नाटो के बाहर किसी गैर नाटो देश को यह दर्जा दिया था।

भारत को अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी बनाने में अहम भूमिका

बाइडन के उपराष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान ही भारत और अमेरिका के बीच ‘लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरैंडम ऑफ एग्रीमेंट’ हुआ था, जिसके बाद अमेरिका और भारत एक-दूसरे के रणनीतिक सहयोगी बन गए थे। इस समझौते के बाद भारत और अमेरिका को एक सप्लाई सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स के लिए एक-दूसरे के मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने की इजाजत मिल गई थी, जो एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।

आतंकवाद पर बाइडन का सख्‍त रवैया

आतंकवाद पर भी बाइडन का रवैया काफी सख्त माना जाता है, जो कि भारत के लिए अच्छी बात है, लेकिन चीन के मुद्दे पर बाइउन का रुख अभी साफ नहीं है। इमिग्रेशन और एच-1 वीजा के मुद्दे पर भी बाइडेन संभवत: नर्म रुख अपना सकते हैं। इसलिए भारत को उनसे अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories