राष्ट्रीयमुंबई इंडियंस : ग्लव्स पहनकर पाकिस्तान में टी20 मैच खेलने उतरा बल्लेबाज,...

मुंबई इंडियंस : ग्लव्स पहनकर पाकिस्तान में टी20 मैच खेलने उतरा बल्लेबाज, मचा सोशल मीडिया पर हंगामा

[object Promise]

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के बाद पाकिस्तान में भी टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत की गई। बीसीसीआई की लीग दुनिया की सबसे पॉपुलर लीग में शामिल है। कई पाकिस्तानी दिग्गजों ने उनके देश के युवाओं को आइपीएल में मौका दिए जाने की बात कह चुके हैं। पीएसएल की फ्रेंचाइजी टीम कराची किंग्स की तरफ से खेलने वाले शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस की जर्सी में पाकिस्तान पहुंचे थे और अब वह इसी टीम के ग्लव्स में बल्लेबाजी करते नजर आए।

[object Promise]
पीएसएल की फ्रेंचाइजी टीम कराची किंग्स की तरफ से खेलने वाले शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस की जर्सी में पाकिस्तान पहुंचे थे और अब वह इसी टीम के ग्लब्स में बल्लेबाजी करते नजर आए।

आइपीएल के 13वें सीजन की विजेता बनीं मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले शेरफेन रदरफोर्ड को इस साल एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद वह पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेऑफ में खेलने पहुंचे। पाकिस्तान की एयरपोर्ट पर वह मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने नजर आए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बल्लेबाज को ट्रोल किया गया।

मुंबई की तरफ से प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे शेरफेन रदरफोर्ड को कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच में मौका दिया। इस मैच के दौरान रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के ग्लव्स को पहनकर बल्लेबाजी करते नजर आए। इसकी वजह से उनको सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रोल किया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories