राष्ट्रीयUP : मद में चूर वर्दीधारी अफसर ने वर्दीधारी जूनियर अफसर...

UP : मद में चूर वर्दीधारी अफसर ने वर्दीधारी जूनियर अफसर को बनाया मुर्गा, करवाया ये काम

[object Promise]

पीलीभीत । एक एसडीओ द्वारा अपने विभाग के वन दरोगा को बावर्दी कान पकड़ कर उठक-बैठक कराने और फिर मुर्गा बनाए जाने को लेकर वन विभाग में हंगामा हो गया है। वर्दी में ड्यूटी कर रहे वन दरोगा को गालियां दिए जाने और उसके बाद कान पकड़ कर उठक-बैठक लगवाने को लेकर संवर्ग विशेष के कर्मचारी गुस्से में हैं। कर्मचारियों ने तत्काल पूरे प्रकरण की जांच व एसडीओ को हटाने की मांग की है।

दरअसल, वन विभाग में पीलीभीत में तैनात एसडीओ हेमन्त कुमार सेठ सामाजिक वानिकी प्रभाग पीलीभीत में पूरनपुर रेंज के निरीक्षण पर थे। उनका पारा बाबूराम वन दरोगा पर चढ़ गया, अपने पद के मद में चूर एसडीओ ने बावर्दी वन दरोगा को गालियां तो दी ही, साथ ही कान पकड़ कर उठक बैठक कराई। फिर वर्दीधारी को मुर्गा बनवा दिया गया। जिसके गवाह पूरनपुर रेंज के रेंज अधिकारी व अन्य कर्मचारी बने। वर्दी के अनुशासन में वन दरोगा ने तत्काल तो कोई प्रतिकार नहीं किया।

पर बाद में उसने अपनी पीड़ा से उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ की जिला शाखा को लिखित रूप में अवगत कराई। फिर तो सहकर्मी के साथ-साथ वर्दी के इस अपमान पर कर्मचारियों में आग भड़क गई और मामला संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी तक पहुंच गया। संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष मो. नदीम ने इस प्रकरण की शिकायत प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष से कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच के साथ हेमन्त सेठ को पीलीभीत से हटाने की मांग की है। संगठन ने शिकायत में लिखा है कि हेमन्त सेठ का यह पहला वाक्या नहीं है। मथुरा में भी तैनाती के दौरान अक्सर कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करने के आरोप लगे थे। अब पीलीभीत में भी धीरे-धीरे कर्मचारी अपने साथ हुए गाली गलौच के प्रकरण संघ को लिखित रूप में दे रहे हैं।

नदीम, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ का कहना है कि हेमन्त सेठ के द्वारा किया गया वर्दी का अपमान किसी कर्मचारी का नही बल्कि राज्य व उसके प्रतीकों का अपमान है। उनपर राजद्रोह के तहत कार्यवाही होनी चाहिए।

– अमित श्रीवास्तव, महामंत्री, उत्तर प्रदेश सहायक वन कर्मचारी संघ। हेमन्त सेठ अपनी गुण्डागर्दी से बाज आ जाएं, अन्यथा कर्मचारियों के अनुशासन की डोर कभी भी टूट सकती है, जिसकी परिणीती अच्छी नहीं होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories