राष्ट्रीयअमेरिका और यूरोप : इन देशों की तुलना में भारत में कोरोना...

अमेरिका और यूरोप : इन देशों की तुलना में भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी

[object Promise]

नई दिल्ली। अमेरिका और यूरोप के देशों की तुलना में भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत कम हुई है। एक-दो दिन को छोड़ दें तो पिछले करीब दो हफ्तों से रोजाना 50 हजार से कम नए मामले मिल रहे हैं और मरने वालों की संख्या भी पांच सौ से नीचे बनी हुई है। वहीं, प्रतिदिन नए मामलों से अधिक संख्या में मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है। इसी का नतीजा है कि मरीजों के उबरने की दर लगातार बढ़ रही है और सक्रिय मामलों की संख्या कम हो रही है।

[object Promise]
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत ने एकीकृत कदम उठाए। अमेरिका और यूरोप के देशों की तुलना में भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत कम हुई है। कोरोना मरीजों के उबरने की दर बढ़ रही है

देश में कोरोना मरीजों के उबरने की दर बढ़ रही है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 41,100 नए मामले सामने आए हैं, 42,156 मरीज ठीक हुए हैं और 447 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 88.14 लाख और महामारी से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 82.05 लाख हो गया है। इस महामारी से अब तक 1,29,635 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 93.09 फीसद और मृत्युदर घटकर 1.47 फीसद हो गई है। सक्रिय मामले 4.79 लाख रह गए हैं, जो कुल मामलों का 5.44 फीसद है।

देशभर में 8.05 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को देशभर में आठ लाख पांच हजार से कुछ अधिक नमूनों की जांच की गई। शायद दीपावली की छुट्टी की वजह से जांच कम हुए हैं। आमतौर पर रोजाना औसत 10 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जाता है। अब तक यानी 14 नवंबर तक 12.48 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

15 राज्यों में प्रति 10 लाख आबादी पर राष्ट्रीय औसत से कम संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना संक्रमितों का राष्ट्रीय औसत 6,387 है। देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह संख्या राष्ट्रीय औसत से भी कम है। वहीं, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के चलते प्रति 10 लाख आबादी पर औसत मौतों का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत (94) से कम है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान मिले नए मामलों में से 82.87 फीसद सिर्फ 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इस दौरान 85.01 फीसद मौतें भी 10 राज्यों में हुई हैं, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा मरीजों की मौत शामिल है।

कोरोना के खिलाफ भारत ने एकीकृत कदम उठाए: हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत ने एकीकृत कदम उठाए। स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने के लिए ठोस पहल के साथ ही मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई।

हर्षवर्धन ने कहा- प्रमुख वैक्सीन का ट्रायल भारत में चल रहा है

दुनिया की पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों ब्राजील, रूस, इंडिया, चाइना और दक्षिण अफ्रीका के संगठन यानी ब्रिक्स के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (एसटीआइ) मंत्रियों के 8वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ विकसित की जा रही सभी प्रमुख वैक्सीन का ट्रायल भारत में चल रहा है। भारत में इस समय 20 कोरोना वैक्सीन का विभिन्न चरणों में परीक्षण हो रहा है। इनमें से दो वैक्सीन कोवाक्सीन और कोविशील्ड का परीक्षण आखिरी चरण में है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भारत बायोटेक मिलकर कोवाक्सीन विकसित कर रही हैं, जबकि कोविशील्ड का विकास सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories