राष्ट्रीयलैगर ने कहा- पिछले दो साल में हमने इस डिपार्टमेंट में किया...

लैगर ने कहा- पिछले दो साल में हमने इस डिपार्टमेंट में किया है सुधार, भारत को देंगे कड़ी टक्कर

[object Promise]

मेलबर्न, प्रेट्र। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है। उनका कहना है कि साल 2018 में भारत से हार के बाद से कंगारू गेंदबाजों के खेल में काफी सुधार हुआ है। ऐसे में अगली सीरीज में वे विराट कोहली और उनकी टीम से टक्कर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत ने 2018-19 के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को चौंकाते हुए 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी। यह कंगारू सरजमीं पर भारत की पहली टेस्ट जीत थी।

[object Promise]
Ind vs Aus लैंगर ने कहा कि उनके पास अब ज्यादा अनुभव भी है। मैं उन्हें खेलते देखने का इंतजार नहीं कर सकता। भारत ने पिछले दौरे पर एडिलेड और मेलबर्न में टेस्ट मैच जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में तीसरे टेस्ट में बाजी मारी थी।

ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने कहा, यदि मैं उस समय की बात करूं तो हम पर्थ टेस्ट जीतने के बाद मेलबर्न में टॉस हार गए थे। टेस्ट क्रिकेट में मेरे देखे गए सबसे पाटा पिच पर हमने टॉस गंवाया और उन्होंने दो दिन तक बल्लेबाजी की। फिर हमें वापसी करनी पड़ी। अगला टेस्ट सिडनी में एकदम पाटा पिच पर हुआ। मैं कोई बहाना नहीं बना रहा, लेकिन तब वापसी करना मुश्किल था। भारत जबरदस्त फॉर्म में था। वे इतिहास में पहली बार हमें हराने के हकदार थे, लेकिन हमारे लड़के दो साल में बेहतर हुए हैं और कई सारे भारतीय भी ऐसे ही हुए हैं।

उन्होंने कहा कि, उनके पास अब ज्यादा अनुभव भी है। मैं उन्हें खेलते देखने का इंतजार नहीं कर सकता। भारत ने पिछले दौरे पर एडिलेड और मेलबर्न में टेस्ट मैच जीते थे। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में तीसरे टेस्ट में बाजी मारी थी। सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला ड्रॉ रहा था। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम की तेज गेंदबाजी की कमान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के पास थी। इस बार भी ये तीनों ही मुख्य गेंदबाज होंगे। इनके अलावा टीम के पास जेम्स पैटिंसन, माइकल नेसर और शॉन एबोट भी हैं।

इनमें से पैटिंसन ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाई थी। अभी वह आइपीएल में शामिल हुए थे। वहीं नेसर का अभी टेस्ट पदार्पण होना बाकी है। वह करीब एक साल से टीम के साथ हैं। इनके बारे में लैंगर ने कहा कि पैटिंसन ने चोट के बाद बढि़या वापसी की है। पिछली एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उसने तगड़ी गेंदबाजी की थी। नेसर वैसे भी हर साल लगातार अच्छा खेल दिखा रहा है। जहां तक एबोट की है तो जिस भी घरेलू क्रिकेटर से बात की गई उसका कहना है कि वह तेज गेंद डाल रहा है। साथ ही उसकी लाइन-लेंथ भी जबरदस्त है। ऐसे में टीम के पास जोरदार गेंदबाजी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories