[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रूझानों में भाजपा को बड़ी जीत, कमल नाथ बोले – जैसे नतीजे आएंगे हम करेंगे स्वीकार
राष्ट्रीय

रूझानों में भाजपा को बड़ी जीत, कमल नाथ बोले – जैसे नतीजे आएंगे हम करेंगे स्वीकार

admin
Last updated: April 17, 2026 1:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

भोपाल,  मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (MP By Election Result) के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रूझानों में भाजपा 21 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है और एक पर बसपा आगे है। सीएम शिवराज को अपनी सरकार बनाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव नहीं हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के तत्कालीन 22 विधायकों ने कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके कारण कमल नाथ सरकार गिरी और उपचुनाव की नौबत आई। इन 28 विधानसभा सीटों में से 27 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था।

[object Promise]
इस उपचुनाव (MP Election Result) में प्रदेश सरकार के 12 मंत्री सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोविड-19 महामारी (Corovavirus) के भय के बावजूद तीन नंवबर को हुए मतदान में कुल 70.27 फीसदी मतदान हुआ था।

MP Election Result 2020 Updates:

02: 11 PM मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के रुझानों पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदाताओं का जो भी निर्णय होता है वो स्वीकार करते हैं। उपचुनाव के जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे।

01:35 PM: मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव की अभी तक की मतगणना के अनुसार 28 में से 21 सीटों पर भाजपा की बढ़त को देखते हुए, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भोपाल पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मना रहे हैं।

#WATCH भोपाल: म.प्र. में हुए उपचुनाव की अभी तक की मतगणना के अनुसार 28 में से 19 सीटों पर भाजपा की बढ़त को देखते हुए, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाते हुए। pic.twitter.com/MTYfVdnlsc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020

12:59 PM: मध्य प्रदेश की सांवेर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट की बढ़त कायम है। मतगणना के पांचवें चरण के बाद सिलावट कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के मुकाबले 9,554 वोट से आगे है।

12:22 PM:ताजा रुझानों को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने भोपाल कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाइ खिलाइ। रुझानों में पार्टी 28 में से 19 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 और बसपा एक पर आगे है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा, ‘राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।’

12:02 PM: मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में भाजपा 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

 

11:39 AM: विधानसभा की सभी 28 सीटों पर रूझान सामने आ गए हैं। इसमें से भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 9 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवराज सिंह चौहान को सत्ता बचाए रखने के लिए 9 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।

11:25 AM: डबरा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी इमरती देवी ने शुरुआती रुझानों को देखने के बाद अपने जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे 300 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इमरती देवी का कहना है कि भाजपा मध्य प्रदेश में जीत रही है, कमलनाथ जी ने मुझे जो अपशब्द कहे, जनता उसका आज जवाब दे रही है।

11:14 AM: नोटा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। दोनों राउंड में कुल मिलाकर 101 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। यानी यहां के लोगों ने स भी पार्टी के उम्मीदवारों को नकार दिया है।

11:05 AM: भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 28 सीटों पर अभी तक हुई मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं और बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

10:42 AM: उपचुनाव के नतीजों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे, डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे, नेपानगर से सुमित्रा कासडेकर आगे, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे, अशोकनगर से जसपाल सिंह आगे, जोरा से सूबेदार सिंह राजोधा आगे सुवासरा से हरदीप सिंग डंग आगे, सांची से प्रभुराम आगे, मान्धाता से नारायण पटेल आगे, मुंगावली से बृजेन्द्र यादव आगे, ग्वालियर से प्रदुम्न सिंह तोमर आगे, अनूपपुर से बिसाहूलाल आगे, सुरखी से गोविंद राजपूत आगे, बड़ा मलहरा से प्रदुम्न सिंह लोधी आगे, ग्वालियर ईस्ट सेमुन्नालाल गोयल आगे

10:29 AM: शुरुआती रुझान में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा आगे चल रहे हैं। दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, अम्बाह से सत्यप्रकाश, मेहगांव से हेमंत स्तयदेव, गोहद से मेवाराम जाटव, भांडेर से फूल सिंह बरैया और आगर से विपिन वानखेड़े आगे चल रहे हैं।

10:15 AM: ग्वालियर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर डाक मतपत्रों की गिनती का पहला राउंड पूरा हो चुका है। इसमें विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से 1233 वोट से आगे हैं।

10:02 AM: डबरा सीट पर पहले राउंड की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। मंत्री इमरती देवी 323 वोटों से आगे चल रहीं हैं। कमल नाथ के बयान के बाद डबरा सबसे ज्यादा हॉट सीट बन गई है।

9:45 AM: मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 28 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा और 5 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।  इंदौर और मुरैना में मतगणना केंद्रों की तस्वीर।

#MadhyaPradesh: Counting underway for 28 seats which went to by-polls.

Visuals from counting centres in Indore (Photo 1 and 2) and Morena (Photo 3 and 4)

As per Election Commission trends, BJP is ahead on 11 seats and Congress on 2. pic.twitter.com/PHZGK6db6C

— ANI (@ANI) November 10, 2020

9:24 AM: मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों में से 15 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि 07 सीटों पर कांग्रेस आगे है। तुलसीराम सिलावट, प्रदुम्न सिंह तोमर, गोविंद राजपूत आगे, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह लोधी, मुन्नालाल गोयल, इमरती देवी, फूल सिंह बरैया और हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।

9:15 AM: 28 सीटों पर मतगणना के बीच पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने रुझानों में पिछड़ने की खबरों पर कर्यकर्ताओं से कहा कि यह तो शुरुआत भर है। आप एक घंटा रुक जाइए पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

9:06 AM: पहले राउंड में सुरखी सीट पर गोविन्द सिंह राजपूत 3093 वोटों से आगे हैं जबकि ब्यावरा से बीजेपी उम्मीदवार नारायण सिंह पंवार 1000 वोट से आगे हैं। दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में कांग्रेस पीछे चल रही है।

8:47 AM: मतगणना को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट, ‘मतदान भी मंगलवार को हुआ और मतगणना भी मंगलवार को है। मुझे विश्वास है हनुमान जी अपने परम भक्त कमलनाथ जी को निराश नहीं करेंगे। कमलनाथ जी के साथ अन्याय हुआ है न्याय मिलेगा। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है।’

8:35 AM: ग्वालियर के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी। ग्वालियर-चंबल अंचल में उपचुनाव के परिणाम भाजपा के अनुकूल नहीं आए तो सिंधिया कमजोर हो सकते हैं क्योंकि यह उनके प्रभाव वाला इलाका है।

8:10 AM: इस बार 27 हजार मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। ये वो लोग थे जो 80 साल से अधिक आयु या फिर कोरोना संक्रमित या संदिग्ध थे। कोरोना महामारी के बीच 3 नवंबर को हुए मतदान में 70 फीसद से अधिक वोटिंग हुई थी। 2018 के विधानसभा चुनावों में इन 28 सीटों पर 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ था।

8:00 AM- मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा।

कमल नाथ-दिग्विजय सिंह की साख की भी परीक्षा

उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा। पार्टी को सत्ता में वापस लाने में ये जोड़ी सफल रही तो दोनों नेताओं का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा और हार मिली तो दोनों के सियासी सफर पर ब्रेक भी लग सकता है। ऐसा होने पर प्रदेश में कांग्रेस की नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलेगा।

12 मंत्रियों का भविष्य होगा तय

इस उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदवारों की किस्मत का भी फैसला होगा। इमरती देवी, डॉ.प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल सिंह, गिर्राज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया चुनाव मैदान में हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मेकर्स पर नैना सिंह बाहर आकर बरसीं, ‘उन्हें गाली देने वाले कंटेस्टेंट्स ही चाहिए थे’
Next Article रुझानों में कांग्रेस को झटका, 28 में से 19 पर आगे भाजपा अब तक है आगे

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?