राष्ट्रीयBypolls में दिखा ‘योगी फैक्टर’, 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP की...

Bypolls में दिखा ‘योगी फैक्टर’, 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP की ही बनेगी सरकार

[object Promise]

लखनऊ: बिहार में एनडीए को शानदार जीत मिलती दिख रही है तो उत्तर प्रदेश में भी उपचुनावों में भी बीजेपी शानदार प्रदर्शन कर रही है. आखिरी रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी 7 में से 6 सीटें अपने खाते में ले जाती हुई दिखी जबकि एक सीट मल्हनी पर निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय और सपा के लकी यादव के बीच टक्कर दिख रही है. उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से बीजेपी नेता और मंत्री काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि उपचुनाव अगले विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ कर रहे हैं.

योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पार्टी के धुआंधार प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी को मिली बढ़त योगी सरकार से जनता की खुशी को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि नतीजे साफ कर रहे हैं कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ही सरकार बनेगी. योगी सरकार की विकास नीतियां और कार्यों को लोग पसंद कर रहे हैं, इसलिए बीजेपी को ही वोट दे रहे हैं.

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ये भी कहा कि बिहार में पीएम मोदी और सीएम योगी स्टार प्रचारक थे. ऐसे में नतीजे बताते हैं कि पीएम की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. उन्होंने ये भी माना कि पीएम मोदी के साथ साथ सीएम योगी की भी डिमांड बिहार में खूब थी और उनकी कड़ी मेहनत का ही असर है कि 15 साल के एंटी इनकंबेंसी फैक्टर के बाद भी एनडीए सरकार बन रही है. उन्होंने कहा कि जनता अब विपक्ष के बहकावे में नहीं आकर समझदारी से वोट करती है. यूपी में सरकार ने 4 साल तक जनहित में काम किया है. ऐसे में जनता उन पर फिर भरोसा जताएगी.

योगी सरकार ने कोरोना काल के दौरान जिस तरह श्रमिकों की घर वापसी कराई और उन्हें रोजगार देने की दिशा में काम किया, सरकार उसे बड़ा चुनावी फैक्टर मान रही है. कोरोना काल के दौरान राशन वितरण और लोगों के अकाउंट तक पैसे पहुंचाने में भी सरकार खुद को कामयाब मानती है. इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छोटे व्यापारियों को मदद देने का मामला हो या फिर ओडीओपी के तहत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात, योगी सरकार ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है. राम मंदिर निर्माण और अयोध्या को इंटरनैशनल टूरिज्म स्पॉट के तौर पर तब्दील करना भी चुनावी मुद्दा होगा.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories