राष्ट्रीयBangarmau By Election Result 2020: पाचवें राउंड में 4867 वोट से आगे...

Bangarmau By Election Result 2020: पाचवें राउंड में 4867 वोट से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी

[object Promise]

उन्नाव, उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना दही चौकी स्थित वेयर हाउस में शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर पूरी सुरक्षा की गई है और अफसर भी घूम घूमकर मतगणना टेबल का जायजा ले रहे हैं। सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्याशी और उनके एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंच गए। सभी को कोविड नियमों के पालन के साथ प्रवेश दिया गया है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की काउंटिंग हुई और फिर इवीएम निकालकर वोटों की गणना शुरू की गई है। ईवीएम के बाहर आने के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हैं।

[object Promise]
Bangarmau By Election Result 2020 बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के बाद से प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने परिणाम का समय आते ही और तेज हो गई हैं दही चौकी स्थित वेयर हाउस में मतों की गिनती के बाद दोपहर तक विजेता तय हो जाएगा।

Bangarmau By Election Result Updates

  • पांचवां राउंड : पांचवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी 4867 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 10225, सपा को 5578, कांग्रेस को 4094 और बसपा को वोट मिले हैं।
  • चौथा राउंड : चौथे चक्र में मतगणना के बाद भाजपा 3143 वोट से आगे रही है। भाजपा को 7786, सपा को 4643, कांग्रेस को 3139 और बसपा को 2094 मत मिल चुके हैं।
  • तीसरा राउंड : मतगणना के तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 1724 वोट से बढ़त बना रखी है। भाजपा के श्रीकांत कटियार को 5599, सपा के सुरेश पाल को 3875, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 2087 और बसपा के महेश पाल को 1623 मिले हैं।
  • दूसरा राउंड : मतगणना के दूसरे चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा को 3809, सपा को 2462, कांग्रेस को 1350 और बसपा को 517 वोट मिल चुके हैं।
  • पहला राउंड: प्रथम चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है। भजपा को 2033, सपा को 997, बसपा को 517 और कांग्रेस को 762 वोट मिले हैं।
  • पहला रुझान पोस्टल बैलट की गिनती के बाद आया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाकर आगे चलना शुरू किया है।

बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के वोटों की गिनती दही चौकी स्थित वेयरहाउस में की जा रही है।मतगणना के 14 राउंड पूरे होते ही विधानसभा में प्रत्याशी की हार-जीत तय होने लगेगी। मतगणना 14 टेबल पर होगी। जहां प्रत्येक टेबल पर 14 बूथों पर पड़े वोट गिने जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,43,008 मतदाताओं के बीच 1,73,403 ने वोट डाले थे।

दोपहर तक चलने वाली मतगणना के कुल 37 राउंड होंगे। 136 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना कार्य की निगरानी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन की गई है। विधानसभा क्षेत्र के 507 पोलिंग बूथों पर मत पड़े थे। उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए थे, लेकिन मैदान में आठ दलीय और दो निर्दलीय प्रत्याशी सहित कुल 10 प्रत्याशी रहे। मतगणना स्थल पर अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए हैं, मतगणना स्थल पर सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा।

यातायात रोकने को कराई बैरीकेडिंग

वेयरहाउस के चारों और औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 200 मीटर दायरे तक प्रशासन ने बांस और बल्लियों की बैरिकेङ्क्षडग करवाई है। जहां से यातायात को रोक दिया जाएगा। बैरीकेडिंग पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी जहां पर पास दिखाए जाने के बाद ही वेयरहाउस हाऊस की ओर जाने की अनुमति होगी।

मतदाताओं पर एक नजर

162 बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता——3,43,008

महिला मतदाता—1,55,580

पुरुष मतदाता——1,87,397

कुल पड़े मत——–1,73,403

कुछ ऐसी है मतगणना व्यवस्था

मतगणना टेबल—-14

मतगणना राउंड—-37

मतगणना कर्मी—–136

एक टेबल पर एक साथ 14 बूथ की गणना होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories