राष्ट्रीयप्रयागराज : श्रृंगवेरपुर महोत्सव में जलेगी अखंड ज्योति, राम वनगमन मार्ग पर...

प्रयागराज : श्रृंगवेरपुर महोत्सव में जलेगी अखंड ज्योति, राम वनगमन मार्ग पर स्थित है पौराणिक धाम

[object Promise]

प्रयागराज, प्रयागराज में पौराणिक और पुरातात्विक महत्व का स्थान श्रृंगवेरपुर धाम है। यह स्‍थल रामवन गमन मार्ग पर स्थित है। यहां तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैैं। इस महोत्सव में तीन दिन तक अखंड ज्योति जलाई जाएगी। साथ ही संकीर्तन पाठ भी होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक आयोजनों की भी धूम रहेगी।

[object Promise]
श्रृंगवेरपुर महोत्सव 12 13 व 14 नवंबर को आयोजित होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैै। समारोह को यादगार बनाने के लिए प्रशासन के साथ ही इस आयोजन में जुटे जय श्रीराम सेवा संस्थान के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में युद्ध स्तर पर जुटे हैैं।

 

12 नवंबर को शुरू होगा श्रृंगवेरपुर महोत्‍सव

श्रृंगवेरपुर महोत्सव 12, 13 व 14 नवंबर को आयोजित होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैै। समारोह को यादगार बनाने के लिए प्रशासन के साथ ही इस आयोजन में जुटे जय श्रीराम सेवा संस्थान के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में युद्ध स्तर पर जुटे हैैं। धार्मिक, सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आयोजन में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। जय श्रीराम सेवा संस्थान के पदाधिकारी इसकी तैयारियों को लेकर डटे हैैं। मंच बनाने का कार्य शुरू हो गया है, जहां सभी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

घाटों को दीपों से सजाया जा रहा है

बिजली के झालरों की सजावट के साथ घाट पर स्थित माता शांता और श्रृंगी ऋषि के मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। घाटों को दीपों से सजाया जाने का काम शुरू हो गया है। धाम तक पहुंचने के लिए सड़क के किनारे मिट्टी को समतल किया जा रहा है। विभिन्न प्रकार की लगने वाली प्रदर्शनी के लिए बांस व बल्ली लाए जा रहे हैं।

अखंड ज्योति व संकीर्तन का शुभारंभ विधायक विक्रमाजीत मौर्य करेंगे

गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। अखंड ज्योति व संकीर्तन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विक्रमाजीत मौर्य करेंगे। महंत रामप्रसाद दास शास्त्री महाराज की देखरेख में जय श्रीराम, जय राम, जय जय राम का अनवरत जाप भी होगा। महोत्सव की तैयारी को लेकर जय श्रीराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी, केडी मिश्रा, श्याम शर्मा, हॢषत तिवारी, कुलदीप जुट गए हैैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories