राष्ट्रीयप्रयागराज के लोग कृपया ध्‍यान दें, गोल्डन कार्ड बनवा लें, चल रहा...

प्रयागराज के लोग कृपया ध्‍यान दें, गोल्डन कार्ड बनवा लें, चल रहा है विशेष अभियान

[object Promise]

प्रयागराज,  प्रयागराज में रहने वाले लोग ध्‍यान दें। अगर अभी तक आपका गाेल्‍डन कार्ड नहीं बन सका है तो अब न चूकें। क्‍योंकि इन दिनों यहां शिविर लगाकर गोल्‍डन कार्ड बनाया जा रहा है। देर मत करें वरना इस योजना से आप वंचित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद के सभी ब्लाकों में लक्षित परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए एक नवंबर से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे  हैं।

[object Promise]
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस बाजपेई कहते हैं कि प्रयागराज के जिन क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड नहीं बने थे वहां एक नवंबर से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगा कर लक्षित परिवार के सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

एक नवंबर से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगा कर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस बाजपेई ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना बहुत ही लाभकारी योजना है। इसके अन्तर्गत आने वाले परिवार/व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार का प्रावधान है। इससे मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को किसी गंभीर बीमारी या दुर्घटना होने पर उपचार में मदद मिल रही है। जिन क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड नहीं बने थे, वहां एक नवंबर से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगा कर लक्षित परिवार के सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

बोले, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जन आरोग्य योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभदायक योजना है जिसका लाभ बहुत से परिवारों को मिल रहा है। जिले में 13 लाख 98 हजार 385 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। अब तक लगभग 2 लाख 49 हजार कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें 2 लाख 79 हजार 677 परिवारों को लाभ मिल रहा है। सरकारी और निजी चिकित्सालय मिला कर अब तक इस योजना से 17 हज़ार 163 लाभार्थियों को उपचार प्राप्त हो चुका है।  इस योजना का एक बड़ा लाभ यह भी है कि लाभार्थी देश भर में कहीं भी योजना का लाभ ले सकता है और उपचार प्राप्त कर सकता है।

अब तक 20 ब्लॉकों को कवर किया जा चुका है

जिले में 32 सरकारी और 160 निजी चिकित्सालय इस योजना के अंतर्गत जुड़े हैं, जिनमें लाभार्थियों के परिवारों को इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने और सुगमता के लिए लक्षित परिवारों के सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। 1 नवम्बर से शून्य लाभार्थी वाले क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जन सेवा केन्द्र पर शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक 20 ब्लॉकों को कवर किया जा चुका है।

समस्‍या हो तो इन नंबरों पर करें काल

गोल्डन कार्ड बनाए जाने का आधार वर्ष 2011 की जनगणना है जिसमें योजना का लाभ केवल उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा जिनका नाम आयुष्मान भारत योजना की सूची में अंकित है या जिनको प्रधानमंत्री की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। इसके अलावा किसी भी शिकायत या समाधान के लिए जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। क्या आप लाभार्थी हैं, यह जानने के लिए टोल फ्री नंबर 14555/180018004444 पर कॉल करें या pmjay.gov.in पर लॉगिन करें।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories