राष्ट्रीयफीरोजाबाद में युवक की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, मुकदमा दर्ज

फीरोजाबाद में युवक की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, मुकदमा दर्ज

[object Promise]

आगरा,  सोमवार की रात फीरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में वसूला (लकड़ी का सामान बनाने का औजार) से माथे पर प्रहार कर युवक की हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे फेंक दिया। सुबह घटना के बारे में जानकारी हुई तो स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पत्नी ने गांव ही युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

[object Promise]
वसूला से की गई युवक की हत्या। सोमवार शाम छह बजे गांव के ही युवक के साथ गया था। पत्नी ने मुकदमा कराया दर्ज आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस। आरोपित ने हत्या करने के बाद मृतक का पेंट उतारकर गर्दन के समीप रख दिया।

रूपसपुर निवासी हरिओम (40) पुत्र हाकिम सिंह लकड़ी की चारपाई, तखत आदि सामान बनाने का काम करता था। वहीं गांव के ही राजकुमार ने भी सात दिन पूर्व माता मंदिर के समीप लकड़ी का सामान बनाने की दुकान खोली। सोमवार की शाम छह बजे तक दोनों ने काम किया। इसके बाद दोनों एक साथ चले गए। रात को घर वापस नहीं लौटने पर हरिओम के स्वजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह छह बजे गांव के लोग शौच करने के लिए खेतों की ओर गए तो हरिओम का शव एसीएम स्कूल के पीछे हाईवे किनारे पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए।

जानकारी होने पर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर विनय कुमार, सीओ शिकोहाबाद बल्देव खनेड़ा भी पहुंच गए। पुलिस ने स्वजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के माथे पर वसूला से प्रहार किए गए हैं। हत्या किस कारण से की गई है, इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

चेहरा जलाने का किया प्रयास

ग्रामीणों की मानें तो आरोपित ने हत्या करने के बाद मृतक का पेंट उतारकर गर्दन के समीप रख दिया और पेंट में आग लगाकर चेहरा जलाने का प्रयास किया। ताकि शिनाख्त नहीं हो सके।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories