DRUG CASE : रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती ने विशेष एनडीपीएस अदालत में दायर की जमानत याचिका

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

मुंबई, एएनआइ। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने एक बार फिर से नई जमानत याचिका दायर की है। शौविक चक्रवर्ती ने मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष एक ताजा जमानत अर्जी दाखिल की है। शौविक चक्रवर्ती ने 3 नवंबर को दायर अपनी जमानत अर्जी में मासूमियत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है, जबकि उनके कब्जे से कोई भी ड्रग या साइकोट्रॉपिक पदार्थ जब्त नहीं किया गया था।

[object Promise]
Drugs Case अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत के सामाने एक ताजा जमानत याचिका दायर की है। इससे पहले भी वह जमानत के लिए याचिका दे चुके हैं।

शौविक चक्रवर्ती ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि वर्तमान मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए कि इस मामले में मेरे संबंध में ड्रग की कोई भी व्यवसायिक मात्रा नहीं ली गई है। याचिका में कहा गया है कि उनके पास से किसी भी तरह का ड्रग बरामद नहीं किया गया है। याचिका में कहा गया है कि सभी आरोप केवल छोटी मात्रा से संबंधित हैं, धारा 37 द्वारा लगाए गए प्रतिबंध एनडीपीएस अधिनियम, 1985 इसमें लागू नहीं होगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *