लविवि का दीक्षा समारोह , स्थापना दिवस आयोजनों के दौरान ही होगा

[object Promise]

लखनऊ, 19 से 24 नवंबर तक चलने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 वें स्थापना समारोह के दौरान 21 नवंबर को शिक्षा सत्र के दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने इस पर हामी भर दी है। वे खुद भी कार्यक्रम मेंं मौजूद रहेंगी मगर कार्यक्रम कोरोना के हालातों को देखते हुए संक्षिप्त होगा। विश्वविद्यालय के मुख्य 14 मेडल ही इस दौरान दिए जाएंगे। जबकि कुल 194 अन्य मेडल जो विभागवार दिए जाते हैं वे बाद में दिए जाएंगे। कार्यक्रम 19 को सुबह आयोजित किया जाएगा।लविवि के कुलपति प्रो आलोक कुमार ने शनिवार को सुबह राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और उन्होंने दीक्षा समारोह को लेकर अपनी सहमति व्यक्त की। प्रो आलोक कुमार ने बताया कि मेडल पाने वाले मेधावियों के नाम जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। चयन समिति अपना काम कर रही है।

[object Promise]
19 से 24 नवंबर तक चलने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के 100 वें स्थापना समारोह के दौरान 21 नवंबर को शिक्षा सत्र के दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने इस पर हामी भर दी है।

इन मेडलों से सम्मानित किए जाएंगे मेधावी

डॉ निशि पांडेय ने बताया कि कुल 14 मेडल दिए जाएंगे। इनके अलावा हमारे पास 196 प्रायोजित मेडल हैं जो कि अलग अलग लोगों के नाम पर दिए जाते हैं। वे भी हम देंगे मगर उसके लिए विभागवार अलग से कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

  • चांसलर गोल्ड मेडल सर्वश्रेष्ठ छात्र या छात्रा पढ़ाई, एनसीसी, खेल और सामाजिक कार्यों में।
  • चक्रवर्ती गोल्ड मेडल पढ़ाई में कोई एक सर्वश्रेष्ठ छात्र या छात्रा
  • वाइस चांसलर गोल्ड मेडल एनसीसी के बेस्ट कैडेट को
  • सिल्वर मेडल एक सर्वश्रेष्ठ छात्रा को अलग से
  • 10 ब्रांज मेडल पांच फैक्ल्टी में दो दो
  • विज्ञान, वाणिज्य, कला, विधि और ललित कला संकाय के दो दो मेधावियों को दिया जाएगा।