आरोपित एसपी के बाद अब बचाव पक्ष वकील को भी हुआ कोरोना, कोर्ट ने सुनवाई की तारीख बढ़ाई

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

महोबा, व्यापारी इंद्रकांत की मौत के मामले में पहले आरोपित एसपी कोरोना के कारण गवाही देने को एसआइटी के समक्ष नहीं आए थे। इसकी सूचना उनके वकील ने एसआइटी को दी थी। पूर्व में पकड़े गए मामले के दो आरोपितों के वकील ने अब भ्रष्टाचार कोर्ट लखनऊ में सूचना दी कि उन्हेंं कोरोना है। इसी के चलते कोर्ट ने तारीख आगे 10 नवंबर कर दी है।

[object Promise]
पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के बाद बचाव पक्ष के वकील को भी कोरोना हो गया है। हाई प्रोफाइल हो चुके इंद्रकांत कांड में गिरफ्तार दो आरोपितों ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई बचाव पक्ष के वकील के संक्रमित होने से 10 नवंबर तक टाल दी गई है।

अब कबरई प्रकरण के आरोपित पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार के बाद बचाव पक्ष के वकील को भी कोरोना हो गया है। हाई प्रोफाइल हो चुके इंद्रकांत कांड में गिरफ्तार दो आरोपितों ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई बचाव पक्ष के वकील के कोरोना संक्रमित होने से 10 नवंबर तक टाल दी गई है। वहीं भ्रष्टाचार सहित आपराधिक मामले के मुख्य आरोपित पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार ने भी वकील के माध्यम से लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर भी 10 नवंबर को ही सुनवाई होगी।

मामले के वादी व दिवंगत इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के दो माह बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी न होने को पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत से राहत दिलाने की साजिश है। उन्होंने  ने बताया कि छह नवंबर को पूर्व एसपी ने भी लखनऊ की भ्रष्टाचार अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इसके पूर्व प्रयागराज उच्चन्यायालय में भी अरेस्ट स्टे याचिका दायर की गई थी। जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है।

आरोपित पूर्व एसपी के खिलाफ इन्द्रकांत मौत कांड में आत्महत्या को प्रेरित करने के मामले के अलावा ट्रांसपोर्टर से अवैध वसूली का भी मामला दर्ज है। जिसमे लखनऊ भ्रष्टाचार अदालत द्वारा मणिलाल पाटीदार, देवेंद्र शुक्ल और अरुण यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *