ऑनलाइन आवेदन शन‍िवार से , महिला हज यात्रियों के लिए 500 सीटें आरक्षित

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

लखनऊ, बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने वाली महिलाओं के लिए इसबार 500 सीटें आरक्षित की गई हैं। एक्शन प्लान के मुताबिक बिना मेहरम श्रेणी में हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को तीन-तीन के ग्रुप में रवाना किया जाएगा। जबकि, पहले महिलाएं चार-चार के ग्रुप में रवाना होती थी। इसलिए ग्रुप के सदस्यों के मुताबिक ही महिलाओं को आवेदन करना होगा। शनिवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 10 दिसंबर तक चलेगी।

[object Promise]
लखनऊ, जेएनएन। बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने वाली महिलाओं के लिए इसबार 500 सीटें आरक्षित की गई हैं। 

अल्लाह के दरबार में हाजिरी लगाने की तमन्ना रखने वाले शनिवार से हज यात्रा के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2021 जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर आवेदन का प्रारूप अपलोड कर दिया गया है। कोरोना के चलते हज कमेटी ने कई बदलाव किए हैं। 18 से कम और 65 से अधिक यानी बुजुर्ग आजमीनों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों के आवेदक सात नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जनवरी 2021 में कुराअंदाजी (ऑनलाइन लाटरी) निकालकर आजमीनों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया की घोषणा होने के साथ राज्य हज कमेटी कार्यालय में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हज कमेटी ने चयनित आजमीनों से ली जाने वाली हज यात्रा की पहली किस्त में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब हज यात्रा में चयन के बाद आजमीन को पहली किस्त के तौर पर 1.5 लाख रुपये कमेटी के बैंक खाते में जमा करना होगा। जो पहले 81 हजार रुपये थे। उप्र से केवल लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से ही हज यात्रा की उड़ान हाेगी। इसके अलावा हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, कोच्चि, बेँग्लुरू, दिल्ली, गुवाहाटी, श्रीनगर व अहमदाबाद शामिल हैं, 26 जून से उड़ान शुर होगी और 13 जुलाई को आखिरी उड़ान हाेगी। 30 जुलाई को हज होगा और हज यात्रियों की वापसी 14 अगस्त से शुरू होगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *